,

पहली सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में कांवरियों का जनसैलाब

On the first Monday, a huge crowd of devotees gathered at the Pahari Mandir in Ranchi

रिपोर्ट- अमित वर्मा

रांची:
सावन की पहली सोमवारी पर राजधानी रांची का प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर पहुंची, वहीं लोहरदगा से लगभग 500 की संख्या में कांवरिया बोल बम के जयघोष करते हुए पैदल यात्रा कर रांची पहुंचे।

बोल बम के नारों से गूंजा शहर

कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालु रास्ते भर “बोल बम”, “हर-हर महादेव” के नारे लगाते रहे। पूरी यात्रा में भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जैसे ही यह जथा पहाड़ी मंदिर पहुंचा, बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सभी ने सुख-शांति की कामना की।

सांसद संजय सेठ ने किया स्वागत

रांची सांसद संजय सेठ ने पहाड़ी मंदिर परिसर में सभी कांवरियों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने कहा,

“आज सावन की पहली सोमवारी है और यह दिन महादेव को समर्पित होता है। कांवरियों की आस्था और समर्पण देखकर मन भावविभोर हो गया।”

संजय सेठ ने कांवरियों के लिए व्यवस्था, जलपान और स्वास्थ्य जांच आदि की भी जानकारी ली और उन्हें पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।

पहाड़ी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पहाड़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। भक्तों ने लम्बी कतारों में लगकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…