पटना में विरोध मार्च के दौरान पप्पू यादव से ‘भेदभाव’? राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ने से रोका गया, कन्हैया को भी हटाया गया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पटना, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ पटना में विपक्षी दलों का बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, लेकिन इस मार्च के दौरान जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वाहन पर चढ़ने से रोक दिया गया। यही नहीं, कन्हैया कुमार को भी गाड़ी से नीचे उतार दिया गया।


क्या हुआ मौके पर?

राहुल गांधी बिहार के पटना में आयकर गोलंबर से निर्वाचन आयोग कार्यालय तक महागठबंधन के विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। उनके साथ मंच साझा कर रहे थे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सीपीआई (ML) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भाकपा महासचिव डी. राजा समेत कई प्रमुख विपक्षी नेता।

लेकिन जब पप्पू यादव राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोक दिया। एक गार्ड उन्हें चढ़ाने की कोशिश करता दिखा, लेकिन दूसरे ने उन्हें साफ मना कर दिया। इस खींचतान में पप्पू यादव गिरते-गिरते बचे।


घटना का वीडियो भी वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाकी समर्थकों को वाहन पर चढ़ने दिया जा रहा है, लेकिन पप्पू यादव के साथ अलग बर्ताव किया गया। इससे अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या विपक्षी एकता सिर्फ दिखावा है?


विपक्षी बंद और रेल रोको अभियान

महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बंद के चलते बिहार के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ सचिवालय हॉल्ट स्टेशन पहुंचे और रेल यातायात बाधित करने की कोशिश की। यह प्रदर्शन मतदाता सूची में गड़बड़ी और गरीब, अल्पसंख्यकों को बाहर करने के कथित प्रयासों के खिलाफ था।


सियासी संदेश क्या?

इस घटना से एक बड़ा राजनीतिक संदेश निकलता है—विपक्ष एकजुट तो दिखता है, लेकिन भीतर से दरारें साफ नजर आती हैं। क्या यह जानबूझकर किया गया इग्नोर था? क्या पप्पू यादव की लोकप्रियता किसी को खटक रही है? या सिर्फ सुरक्षा कारणों से उन्हें वाहन पर चढ़ने से रोका गया?

Raipur: पुलिस आरक्षक की फार्महाउस में मौत, स्विमिंग पूल में डूबने से गई जान

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है।

CSK के खिलाफ जीत के बाद ऋषभ पंत पर लगा भारी जुर्माना, BCCI ने लिया बड़ा एक्शन

BCCI: लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के

Netherlands पहुंचे पीएम मोदी, व्यापार, रक्षा और ग्रीन ग्रोथ पर होगी अहम चर्चा

Netherlands: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण

 Israel Lebanon के बीच 45 दिनों के लिए बढ़ा सीजफायर, वाशिंगटन वार्ता में बनी सहमति

 Israel Lebanon: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच राहत

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. विराट अपहरण कांड में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. धार भोजशाला को लेकर

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए सकारात्मक