,

ट्रंप के गोल्फ कोर्स के ऊपर मंडराया रहस्यमय विमान, F-16 फाइटर जेट ने खदेड़ा, जांच जारी

BY: Yoganand shrivastva


वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्यू जर्सी स्थित बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब के ऊपर शनिवार को एक संदिग्ध विमान की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया। प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसे इस अज्ञात विमान को तुरंत अमेरिकी वायुसेना के F-16 फाइटर जेट ने इंटरसेप्ट कर खदेड़ दिया। इस अप्रत्याशित घुसपैठ के चलते व्हाइट हाउस और पेंटागन भी सतर्क हो गए हैं।


ट्रंप के गोल्फ क्लब के ऊपर देखा गया संदिग्ध विमान

शनिवार दोपहर लगभग 2:39 बजे यह घटना घटी, जब न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर इलाके में अस्थायी रूप से लगाए गए फ्लाइट रेस्ट्रिक्शन ज़ोन (TFR) में एक सामान्य विमान प्रवेश कर गया। ट्रंप अक्सर इसी गोल्फ क्लब में समय बिताते हैं, जिस कारण यह क्षेत्र सुरक्षा दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।


NORAD ने की पुष्टि, पांचवीं घुसपैठ

नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने बयान जारी कर बताया कि पिछले कुछ महीनों में यह पांचवीं बार है जब इस प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में किसी विमान ने अनधिकृत प्रवेश किया है। NORAD के प्रवक्ता के अनुसार, F-16 लड़ाकू विमान ने तुरंत उड़ान भरते हुए संदिग्ध विमान को चेतावनी दी और उसे क्षेत्र से बाहर निकाल दिया।


पायलटों को एडवाइजरी जारी

घटना के बाद NORAD ने सभी पायलटों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि उड़ान भरने से पहले FAA के NOTAMs (Notice to Airmen) अवश्य चेक करें। NORAD ने पायलटों से “सजग और सुरक्षित उड़ान” भरने की अपील की है।


ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सुरक्षा में सेंध

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर B-2 बॉम्बर्स से हमला किया था। इस हमले के बाद अमेरिका और ईरान के रिश्तों में खटास और बढ़ गई है।

ईरान के एक कट्टर धार्मिक नेता द्वारा ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को “अल्लाह का दुश्मन” बताते हुए डेथ ऑर्डर जारी किया गया था। इसे देखते हुए ट्रंप की सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई थी, लेकिन फिर भी इस प्रकार की घुसपैठ सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है।

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…