,

भिंड में पेट्रोल पंप लूटकांड का पर्दाफाश: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार; पुलिस पर की थी फायरिंग

BY: Yoganand Shrivastva

भिंड ,मध्य प्रदेश के भिंड जिले में कुछ दिन पहले हुए पेट्रोल पंप लूटकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शनिवार तड़के गोहद क्षेत्र के बीहड़ों में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। इनमें से दो के पैरों में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लूट से पहले मैनेजर को जगाकर की थी मारपीट
30 जून की देर रात करीब 3 बजे, चार बदमाशों ने कनिष्का पेट्रोल पंप को निशाना बनाया। तीन आरोपी पैदल पेट्रोल पंप में घुसे, जबकि एक बाहर निगरानी में तैनात रहा। उन्होंने पंप के मैनेजर रतन सिंह को नींद से जगाकर कट्टे की नोंक पर तिजोरी खुलवाई और एक लाख रुपये नकद तथा मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद वे मौके से फरार हो गए।

बीहड़ में मिली लोकेशन, पुलिस से हुई मुठभेड़
पुलिस ने सूचना के आधार पर शुक्रवार रात इलाके की घेराबंदी की। गोहद थाना पुलिस को पता चला कि चार संदिग्ध अपराधी एचाया बीहड़ के रास्ते राज्य से बाहर भागने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और दो बदमाश—पुष्पेंद्र पवैया और आशीष उचाढ़िया—के पैरों में गोली लगी।

टीआई को भी आई चोट
मुठभेड़ के दौरान बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया भी घायल हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल बुलाया गया और घेराबंदी कर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अन्य दो अपराधियों की पहचान भानुप्रताप पवैया और आकाश कडेरे के रूप में हुई है।

शातिर मास्टरमाइंड निकला मुख्य आरोपी
पूछताछ में पता चला कि लूटकांड का मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र पवैया है, जिसके खिलाफ भिंड, ग्वालियर और मुरैना जिलों में 20 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। ग्वालियर पुलिस ने उस पर ₹5000 का इनाम घोषित कर रखा था। वारदात को अंजाम देने के लिए उसी ने अपने अन्य साथियों को शामिल किया था।

मुठभेड़ के बाद सरेंडर
जब गोलीबारी में दो आरोपी घायल हुए, तो बाकी दो ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद घायलों को गोहद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन पर पुलिस निगरानी रख रही है। पुलिस ने आरोपियों से दो कट्टे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
घायलों के इलाज के दौरान अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, आरोपियों से और भी खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने इससे पहले और कहां-कहां वारदातें की हैं।

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP