प्रयागराज: हथियारों के साथ रील बनाकर ‘शेरनी’ बनी लड़की पर केस दर्ज, वीडियो डिलीट कर अब चुप बैठी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवती द्वारा हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर धमकी भरे वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। रील में खुद को ‘यदुवंशी शेरनी’ बताने वाली इस लड़की ने न सिर्फ पिस्टल और तमंचे के साथ प्रदर्शन किया, बल्कि यह दावा भी किया कि उसका ग्रुप ‘70-72’ किसी भी विवाद को हल कर सकता है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और एफआईआर दर्ज कर दी, जिसके बाद युवती ने अपने सभी वीडियो डिलीट कर दिए और चुप्पी साध ली।

क्या था वीडियो में?

इस वायरल वीडियो में युवती को कभी हथियार लहराते, तो कभी कमर में पिस्टल लगाकर ‘भौकाल’ दिखाते हुए देखा गया। वह वीडियो में खुद को प्रयागराज निवासी बताती है और कहती है कि उसका ग्रुप “70-72” हर तरह के मामलों को सुलझा सकता है। साथ ही कुछ लोगों को चेतावनी देती है कि उन्हें भी “देख लिया जाएगा”।

‘शेरनी’ बनी लड़की की हेकड़ी उतर गई

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने प्रयागराज पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जार्ज टाउन थाने में लड़की के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

अब लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वह सभी वीडियो हटा दिए हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बंद कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लड़की ने ‘यदुवंशी शेरनी’ नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी, जिसकी जांच अब साइबर सेल कर रही है।

पुलिस करेगी हथियारों की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई गई पिस्टल और तमंचा कहां से आए। यदि हथियार किसी परिजनों के नाम पर लाइसेंसी हैं, तो लड़की के पास वह क्यों थे? और अगर अवैध हैं, तो उनकी सप्लाई किसने की?

एडिशनल डीसीपी सिटी अभिजीत कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही लड़की के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को हथियारों के साथ सार्वजनिक रूप से इस तरह का प्रदर्शन करने और धमकी देने का अधिकार नहीं है।

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने