भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का पहला उज्जैन दौरा आज, जानें पूरा कार्यक्रम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हेमंत खंडेलवाल उज्जैन दौरा

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के पहले उज्जैन दौरे को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खंडेलवाल सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे, जिसके बाद विभिन्न स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा कार्यालय में बैठक, भव्य स्वागत की रणनीति बनी

भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और महापौर मुकेश टटवाल की मौजूदगी में लोकशक्ति भवन स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और शहरभर में जोरदार स्वागत की योजना बनाई गई।

हेमंत खंडेलवाल का कार्यक्रम शेड्यूल

भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि आज, 3 जुलाई गुरुवार को दोपहर 1 बजे हेमंत खंडेलवाल उज्जैन पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम कुछ इस प्रकार रहेगा:

  • सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे
  • उसके बाद नानाखेड़ा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे
  • कालिदास अकादमी में भाजपा नगर द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह में शामिल होंगे

पिता से विरासत में मिली राजनीति, संगठन से पुराना नाता

हेमंत खंडेलवाल का राजनीतिक सफर विरासत में मिला। उनके पिता विजय खंडेलवाल मध्य प्रदेश के बैतूल से सांसद रहे हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। विजय खंडेलवाल का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी गहरा जुड़ाव था।

पिता के निधन के बाद हुए उपचुनाव में हेमंत खंडेलवाल 2008-09 में बैतूल से सांसद बने। इसके बाद उन्होंने 2013, 2018 और 2023 में बैतूल से विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ और मजबूत की।

संघ से गहरा रिश्ता, संगठन में मजबूत पकड़

हेमंत खंडेलवाल मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। प्रदेश की राजनीति में उन्हें एक समर्पित संगठन कार्यकर्ता और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी का करीबी माना जाता है।

उज्जैन में स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश

प्रदेश अध्यक्ष के पहले दौरे को लेकर उज्जैन में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ नजर आ रहा है। शहर को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं और बड़े-बड़े पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं।

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari