MP News: घायल दोस्त ASI से मिलने पहुंचे DGP मकवाना, निभाया दोस्ती का फर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
DGP Makwana

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने एक बार फिर साबित किया कि वर्दी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी होता है। उज्जैन दौरे के दौरान जैसे ही उन्हें पता चला कि उनके बचपन के दोस्त और पुलिस विभाग में ASI के पद पर कार्यरत सुरेश शाक्य सड़क हादसे में घायल हैं, वे बिना देर किए उनसे मिलने उनके घर पहुंच गए।

जिम्मेदारियों के बीच रिश्तों को दी प्राथमिकता

DGP मकवाना अपने व्यस्त शेड्यूल और सरकारी जिम्मेदारियों के बावजूद सीधे सुरेश शाक्य के घर पहुंचे। वहां उन्होंने न सिर्फ अपने पुराने दोस्त का हालचाल जाना, बल्कि उनके परिवार से भी मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। DGP ने परिवार से कहा,

“किसी भी तरह की परेशानी हो, बेहिचक बताएं, मैं हर समय आपके साथ हूं।”

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं ASI सुरेश

जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले ASI सुरेश शाक्य उर्फ हनुमान एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनकी सर्जरी कराई गई। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और घर पर उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी यह मुलाकात

DGP मकवाना का यह कदम पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया है। अक्सर देखा जाता है कि सीनियर अधिकारियों और जूनियर स्टाफ के बीच औपचारिक दूरी बनी रहती है, लेकिन DGP मकवाना ने अपने व्यवहार से यह साबित किया कि रिश्ते और इंसानियत हर पद से ऊपर होती है। उनके इस कदम से संगठन के भीतर सकारात्मक संदेश और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इंसानियत की मिसाल बने DGP मकवाना

इस मुलाकात ने यह भी जता दिया कि वर्दी सिर्फ कानून और अनुशासन का प्रतीक नहीं, बल्कि इसके पीछे एक संवेदनशील दिल भी धड़कता है। DGP मकवाना ने न केवल दोस्ती का फर्ज निभाया बल्कि यह भी सिखाया कि मानवीय रिश्तों की अहमियत कभी नहीं भूलनी चाहिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक