पुरी भगदड़ कांड: सरकार का सख्त एक्शन, DM और SP का ट्रांसफर, दो अधिकारी सस्पेंड, जांच के आदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पुरी, ओडिशा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान पुरी में रविवार तड़के हुई भगदड़ के मामले में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत और 50 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद सरकार ने पुरी के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) का तत्काल तबादला कर दिया है। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में DCP विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को निलंबित कर दिया गया है।

नई नियुक्तियां और आर्थिक सहायता

सरकार ने हादसे के बाद पुरी के नए कलेक्टर के रूप में चंचल राणा और नए एसपी के रूप में पिनाक मिश्रा की नियुक्ति की है।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी अरविंद अग्रवाल को रथयात्रा की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।

डीजीपी और डीएम का बयान

ओडिशा पुलिस के डीजीपी वाईबी खुरानिया ने कहा,

“इस बार भीड़ का आकार पिछले वर्षों से कहीं अधिक था। जांच की जा रही है कि अचानक भगदड़ की स्थिति क्यों बनी।”

पूर्व कलेक्टर सिद्धार्थ स्वैन ने जानकारी दी कि हादसे के बाद 15 श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 12 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन मृतकों के पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के स्पष्ट कारण सामने आएंगे।

सीएम माझी ने श्रद्धालुओं से मांगी माफी

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ओड़िया में लिखे संदेश में भगवान जगन्नाथ के भक्तों से माफी मांगी। उन्होंने कहा,

“मैं और मेरी सरकार इस अप्रत्याशित घटना के लिए क्षमा चाहते हैं। हम मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

हादसा कैसे हुआ?

यह हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री गुंडिचा मंदिर के पास रथ यात्रा के दर्शन के लिए इकट्ठा हुए थे। अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 17 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

MP Judiciary : मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में डिजिटल क्रांति ,जल्द न्याय दिलाने की दिशा में नई पहल

MP Judiciary : तेज, पारदर्शी, जवाबदेह होगी न्यायिक प्रक्रिया,फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन दिलाएगा

Bhopal प्रदेश में निरंतर सशक्त हो रही स्वास्थ्य सेवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में

SBI में कंकुरेंट ऑडिटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 जून तक करें आवेदन

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती

Sushasan Tihar Inspection: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जांजगीर-चांपा में औचक निरीक्षण

Sushasan Tihar Inspection: पामगढ़ के ग्राम कोसला पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रशासनिक अमले में

Bhilai Municipal Corporation Dispute: महापौर समेत 32 पार्षदों ने दायर की रिट याचिका

Bhilai Municipal Corporation Dispute: आयुक्त को हटाने वाले प्रस्ताव को शासन तक