PMGSY के अंतर्गत बनी सड़क एक महीने में ही उखड़ी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The road constructed under PMGSY collapsed within a month

रिपोर्ट: स्वदेश संवाददाता

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनाए गए सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गरियाबंद जिले के रक्शा से कमारपारा तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क 65 लाख रुपए की लागत से बनाई गई थी, लेकिन सड़क महज एक महीने में ही टूटने लगी है। अब यह मुद्दा गांव-गांव में आक्रोश का कारण बन गया है।

ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई है। ठेकेदार बाफना कंस्ट्रक्शन पर आरोप लगाया गया है कि उसने घटिया सामग्री का उपयोग कर सड़क निर्माण को मज़ाक बना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क भरभराकर उखड़ रही है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया –

“हमने सड़क के लिए लंबे समय तक इंतजार किया। लेकिन जो बना, वह एक महीने भी नहीं टिक सका। ये पैसा हमारा और आपके टैक्स का है, और यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।”

जनता ने किया हल्ला बोल, कार्रवाई की मांग तेज

सड़क की हालत देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर प्रदर्शन कर संबंधित विभाग और प्रशासन से ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करेंगे और जनप्रतिनिधियों का घेराव भी करेंगे।

जिम्मेदार कौन? प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

सवाल ये उठता है कि जब इतना बड़ा निर्माण कार्य हो रहा था, तब निगरानी और निरीक्षण की व्यवस्था कहां थी?
क्या लोक निर्माण विभाग (PWD) और PMGSY से जुड़े अधिकारियों ने निर्माण के दौरान गुणवत्ता जांच नहीं की?

PMGSY जैसी योजना की साख पर असर

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का उद्देश्य दूर-दराज के इलाकों को पक्की सड़कों से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण विकास को गति मिले। लेकिन इस तरह की गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से न केवल योजना की साख को धक्का लगता है, बल्कि आम जनता का विश्वास भी टूटता है।

अब ग्रामीणों को उम्मीद – होगी निष्पक्ष जांच

ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए, ताकि भविष्य में कोई और गांव इस तरह के भ्रष्टाचार का शिकार न हो।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप