,

पंजाब में बड़ा हादसा, दो मालगाड़ियां आपस में टकराई जिसमें दोनों लोको पायलट हुए घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद के माधोपुर के पास बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह दो मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के लोको पायलट घायल हो गए। घायलों को श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।कैसे हुआ हादसा

ये हादसा मालगाड़ियों के लिए बने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां कोयले से लोडेड 2 मालगाड़ियां खड़ी थीं। इन्हें पंजाब में रोपड़ की ओर जाना था। एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया। इसके बाद इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल (04681) में फंस गया।पैसेंजर ट्रेन को दूसरा इंजन लगाकर किया रवानाहादसे के बाद पैसेंजर ट्रेन को दूसरा इंजन लगाकर राजपुरा भेज दिया गया है। साथ ही ट्रैक सुधारने का काम शुरु किया गया है। हादसे के बाद रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने इंजन से शीशे को तोड़कर अंदर फंसे लोको पायलट निकाले। वहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घायल लोको पायलटों की पहचान विकास कुमार और हिमांशु कुमार के रुप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। हादसे के बाद अंबाला डिवीजन के डीआरएम समेत रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

रेलवे पुलिस ने दी ये जानकारी

फतेहगढ़ साहिब, पंजाब: राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) सरहिंद पुलिस स्टेशन रतन लाल ने बताया, “सुबह करीब 3:45 बजे हमें सूचना मिली कि दुर्घटना हुई है. हम मौके पर पहुंच गए हैं. दो लोको पायलट घायल हो गए हैं और उन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.”

सौरभ शर्मा के काले धन का राज: कहां लगाए गए करोड़ों रुपये

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर