,

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी लंदन जाने वाली फ्लाइट में थे सवार

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ जब अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस फ्लाइट में कुल 232 यात्री सवार थे, जिनमें पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी, अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर ही क्रैश हो गई। हादसा शहर के हवाई अड्डे के पास ही हुआ, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।

एयर इंडिया ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया:
12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 एक हादसे का शिकार हो गई। हम अभी पूरी जानकारी एकत्र कर रहे हैं और जल्द ही आगे की अपडेट साझा की जाएगी।

फिलहाल यात्रियों और क्रू के हालात के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एयर इंडिया के चेयरमैन ने इस घटना को “दुखद दुर्घटना” बताया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

इस हादसे की जांच के लिए विमान के ब्लैक बॉक्स को बेहद अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस डिवाइस में दर्ज डेटा से यह पता लगाया जा सकेगा कि उड़ान के शुरुआती पलों में क्या तकनीकी या मानवीय चूक हुई।

फिलहाल अधिकारी और एयर इंडिया हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, इस हादसे के कारणों पर से भी पर्दा उठेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए