,

‘संसद के अंदर बंद करके मारने चाहिए थप्पड़\’, BJP MLA ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान

- Advertisement -
Ad imageAd image

हाल ही में संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को लेकर एक बयान दिया था। जिसके बाद से ही राजनीतिक पारा हाई है। अब तक राहुल के बयान पर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस नेता के अब इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक भरत शेट्टी ने विवादित बयान दे दिया है। जिस पर सियासत होना तय माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस मुद्दे पर बोलते हुए मैंगलोर सिटी नॉर्थ के विधायक भरत शेट्टी ने कहा, “विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद करके थप्पड़ मारना चाहिए। ऐसा करने से सात से आठ एफआईआर दर्ज हो जाएंगी। अगर विपक्ष के नेता राहुल गांधी मैंगलोर शहर आते हैं तो हम उनके लिए भी यही व्यवस्था करेंगे।”

राहुल को बताया पागल

राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए बीजेपी विधायक ने आगे कहा, “पागल को नहीं पता कि अगर भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोली तो वह (एलओपी) भस्म हो जाएंगे। उन्होंने हिंदू विरोधी नीति अपनाई है। यह स्पष्ट है कि एलओपी राहुल गांधी एक पागल है। उसे लगता है कि वह हिंदूओं के बारे में जो कुछ भी कहेगा, हिंदू चुपचाप सुन लेंगे। अगर वह संसद में बोलेगा तो स्थानीय नेता यहां अपनी दुम हिलाना शुरू कर देंगे।”

गुजरात जाते ही शिव के परम भक्त बन जाते हैं राहुल- बीजेपी विधायक

भरत शेट्टी यहीं नहीं रूके उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू धर्म और संस्थाओं की रक्षा करना बीजेपी का कर्तव्य है। शेट्टी ने कहा, “कांग्रेस ने यह संदेश देना शुरू कर दिया है कि हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं। ऐसे नेताओं की वजह से भविष्य में हिंदुओं को खतरा होगा। राहुल गांधी जिस इलाके का दौरा करते हैं उसके आधार पर अपना रुख बदल लेते हैं। जब वह गुजरात आते हैं तो विपक्ष के नेता राहुल गांधी भगवान शिव के परम भक्त बन जाते हैं।”

TDS On Rent: बजट 2025 में किराए पर TDS की सीमा में बढ़ोत्तरी

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस