,

कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के आवास पर ईडी की दबिश, 13292 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के आवास पर ईडी की दबिश की सूचना है। अलसुबह केंद्रीय एजेंसी की टीम उनके एक आवास पर देखी गई है। दान सिंह ने भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। जानकारी के मुताबिक महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह पर 13292 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप है।
महेंद्रगढ़ से चार बार विधायक रहे राव दान सिंह के महेंद्रगढ़ निवास पर सुबह 4 बजे ईडी की टीम पहुंची है। अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक है। निवास स्थान के चारों ओर पुलिसकर्मियों की तैनाती है। अंदर टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है। राव दान सिंह के सिगड़ी गांव स्थित फार्म हाउस तथा महेंद्रगढ़ आवास पर दो टीम जांच कर रही हैं। 

कांग्रेस आवाकमान और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भी करीबी

वह हरियाणा के बड़े शिक्षा संस्थान के मालिक हैं। दान सिंह महेंद्रगढ़ शहर से विधायक हैं। एक दिन पहले ही महेंद्रगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने रैली की थी। राव दान सिंह कांग्रेस आवाकमान और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भी करीबी बताए जाते हैं। 

विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की दबिश बन सकता है मुद्दा

भाजपा सरकार पर ईडी के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एमएलए के आवास पर ईडी की दबिश राजनीति में चर्चा का विषय बन सकती है। वहीं महेंद्रगढ़ में एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रैली भी की थी।

कांग्रेस ने भिवानी महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह को इस लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था। यहां से किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी का टिकट कटा था, जिसके बाद दोनों खेमों में आपसी खींचतान दिखी थी और किरण चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

किस मामले में ईडी ने दी दबिश

दरअसल, मेसर्स अलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड नामक कंपनी ने बैंक से करीब 1392 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिसे अभी तक वापस नहीं लौटाया गया। इस कंपनी का मालिकाना हक विधायक राव दान सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के पास है। पहले सीबीआई ने इस कंपनी और उसके प्रमोटर्स मोहिंदर अग्रवाल और गौरव अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में ईडी ने भी इस मामले में अलग से प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा