,

नक्सलियों को खत्म करने तक चुप नहीं बैठेगी सरकार… नारायणपुर नक्सली मुठभेड़ को लेकर आया CM विष्णु देव साय का बयान  

- Advertisement -
Ad imageAd image

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 8 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने और 2 जवान के घायल होने की सूचना मिली है। मामले में सीएम विष्णु देव साय का बयान भी सामने आया है। साय ने कहा हमारी सरकार उन्हें खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है और जब तक लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे।

अबुझमाड़ के जंगलों में जारी है कार्रवाई

बता दें अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोला। पिछले दो दिनों से दोनों तरफ से हमला किया जा रहा है। इस ऑपरेशन में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन बल शामिल हैं।

सीएम साय ने कही ये बात

छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने ट्वीट कर कहा, “नारायणपुर जिले के थाना ओरछा अंतर्गत फरसाबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में एक एसटीएफ जवान के शहीद होने और दो जवानों के घायल होने की भी दुखद खबर है। घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए रायपुर ले जाया जा रहा है। मैं ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। नक्सलियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई से उनमें बौखलाहट है। हमारी सरकार उन्हें खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है और जब तक लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे।”

सौरभ शर्मा के काले धन का राज: कहां लगाए गए करोड़ों रुपये

आज बाजार में ध्यान देने योग्य स्टॉक्स: 17 फरवरी 2025

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर