,

बेमेतरा: स्वामी आत्मानंद स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

Bemetara: Tree plantation program concluded at Swami Atmanand School

रिपोर्टर – संजू जैन

बेमेतरा में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल परिसर में आज सहयोग संस्था और माहेश्वरी समाज के संयुक्त नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महेश नवमी उत्पत्ति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सम्पन्न हुआ।

माहेश्वरी समाज द्वारा इस पांच दिवसीय आयोजन की शुरुआत खेल गतिविधियों से की गई थी, जिसके बाद दूसरे दिन पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में समाज के सदस्य, स्कूल प्रबंधन और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसे बेमेतरा की एकमात्र सक्रिय सामाजिक संस्था – सहयोग संस्था के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह संस्था अपने “365 दिन – 1 घंटा” अभियान के तहत पूरे साल प्रत्येक दिन एक घंटा नगर की सफाई और हरियाली के लिए समर्पित करती है। संस्था के सदस्य नियमित रूप से नगर की साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में लगे रहते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी स्कूल और समाज के सदस्यों को सौंपी गई। माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि एक सतत जिम्मेदारी है, जिसे निभाना हम सभी का कर्तव्य है।

इस पहल से न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है, बल्कि समाज और युवा पीढ़ी में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो रही है।

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…