,

झारखंड सरकार ने किया IAS अधिकारियों का तबादला

- Advertisement -
Ad imageAd image
jharkhand-ias-officers-transfer-2025

BY: VIJAY NANDAN

रांची:  झारखंड सरकार ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है, जिसमें अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में जिला दण्डाधिकारी और उपायुक्त के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नवपदस्थापित जिला दण्डाधिकारियों और उपायुक्तों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। नीचे स्थानांतरित अधिकारियों की सूची और उनकी नई पदस्थापना दी गई है:

अधिसूचना संख्याअधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापननवीन पदस्थापन
3066श्री अजय नाथ झा (भा.प्र.से.: 2012)आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखंड, रांचीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, बोकारो
3067श्री फैज एक मुमताज (भा.प्र.से.: 2014)निदेशक, बागवानी, झारखंड, रांचीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, रामगढ़
3068श्री आदित्य रंजन (भा.प्र.से.: 2015)निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस, झारखंड, रांचीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, धनबाद
3069श्री राम निवास यादव (भा.प्र.से.: 2015)निदेशक, उच्च शिक्षा, झारखंड, रांचीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, गिरिडीह
3070श्रीमती आर. रॉनिता (भा.प्र.से.: 2015)निदेशक, झारखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (JSAC)जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, खूंटी
3071श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.: 2015)उपायुक्त, गिरिडीहजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, देवघर
3072श्रीमती अंजलि यादव (भा.प्र.से.: 2015)निदेशक, पर्यटन, झारखंड, रांचीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, गोड्डा
3073श्री कर्म सत्यार्थी (भा.प्र.से.: 2016)उपायुक्त, गुमलाजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
3074श्री चंदन कुमार (भा.प्र.से.: 2016)उपायुक्त, रामगढ़जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा
3075श्रीमती कंचन सिंह (भा.प्र.से.: 2016)मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS), रांचीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, सिमडेगा
3076श्री नितिश कुमार सिंह, (भा.प्र.से.: 2017)निदेशक, कोषागार निदेशालय, वित्त विभाग, झारखंड, रांचीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां
3077श्रीमती प्रेरणा दीक्षित (भा.प्र.से.: 2017)प्रबंध निदेशक, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा)जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, गुमला
3078श्री शशि प्रकाश सिंह (भा.प्र.से.: 2017)निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, झारखंड, रांचीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, हजारीबाग
3079श्री कुमार ताराचंद (भा.प्र.से.: 2017)निदेशक, कृषि, झारखंड, रांचीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, लोहरदगा
3080श्रीमती कीर्तिश्री जी (भा.प्र.से.: 2017)प्रबंध निदेशक, झारक्रॉप, रांचीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, चतरा
3081श्री अभिजीत सिन्हा (भा.प्र.से.: 2018)उप विकास आयुक्त, दुमकाजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, दुमका
3082श्री ऋतुराज,,भा.प्र.से.: 2018)उप विकास आयुक्त, कोडरमाजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, कोडरमा
3083श्रीमती समीरा एस. (भा.प्र.से.: 2018)निदेशक-सह-संयुक्त सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण सोसाइटीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, पलामू
3084श्री रवि आनंद (भा.प्र.से.: 2018)संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग, झारखंड, रांचीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, जामताड़ा
3085श्री दिनेश कुमार यादव (भा.प्र.से.: 2018)उप विकास आयुक्त, रांचीजिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, गढ़वा

जिन अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों से मुक्त किया गया है, उन्हें कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। यह अधिसूचना झारखंड के राज्यपाल के आदेश से जारी की गई है और इसका हस्ताक्षर विनोद कुमार, अवर सचिव, सरकार ने किया है।

अधिसूचना की प्रतियां संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं, जिनमें महालेखाकार, झारखंड, कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय, भारत सरकार, और अन्य राज्य विभाग शामिल हैं, ताकि सूचना और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की