कायस्थ समाज बिलासपुर के पदाधिकारियों ने कायस्थम अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव से की सौजन्य भेंट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bilaspur-kayasth-samaj-meets-pralay-srivastava

बिलासपुर: कायस्थम मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज बिलासपुर कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने उनसे सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष आलोक वर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा एवं कोषाध्यक्ष विजय किशोर वर्मा शामिल रहे।

इस मुलाकात के दौरान बिलासपुर के पदाधिकारियों ने श्री श्रीवास्तव को स्थानीय कायस्थ समाज द्वारा संचालित गतिविधियों एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इसके प्रत्युत्तर में प्रलय श्रीवास्तव ने ‘कायस्थम’ संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों और आगामी योजनाओं से प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

श्री श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कायस्थम–2025 के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेष स्मारिका ‘कायस्थ दर्पण’ का एक विशेषांक भी भेंट स्वरूप प्रदान किया, जिसे बिलासपुर प्रतिनिधियों ने आदरपूर्वक स्वीकार किया।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार