,

भारत का सख्त संदेश: आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते : विदेश मंत्रालय

- Advertisement -
Ad imageAd image
India’s Stern Warning to Pakistan: Talks and Terrorism Cannot Go Hand in Hand, Says MEA"

by: vijay nandan

पाकिस्तान को लेकर भारत ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा कि आतंकवाद और संवाद एक साथ संभव नहीं हैं। उन्होंने दो टूक कहा – “पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।”

पाकिस्तान से सिर्फ POK पर बात होगी

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तरह की बातचीत तभी संभव है, जब पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन पूरी तरह से खत्म करे। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि भारत, पाकिस्तान से सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को खाली करने के मुद्दे पर ही चर्चा करेगा। कश्मीर पर किसी तीसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं है।

सिंधु जल संधि पर बड़ा बयान

जायसवाल ने सिंधु जल समझौते के निलंबन पर बोलते हुए दोहराया, “पानी और खून साथ नहीं बह सकते। जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के अपने समर्थन से विश्वसनीय रूप से पीछे नहीं हटता, तब तक यह संधि स्थगित ही रहेगी।”

भारत ने सौंपे थे मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची

उन्होंने आगे कहा कि भारत ने कुछ साल पहले पाकिस्तान को कुख्यात आतंकवादियों की एक सूची सौंपी थी। अगर पाकिस्तान उनके प्रत्यर्पण पर बात करना चाहता है, तो भारत तैयार है। लेकिन जब तक पाकिस्तान अपनी धरती से आतंक फैलाने की नीति नहीं छोड़ता, तब तक कोई सामान्य बातचीत नहीं हो सकती।

बहुपक्षीय मिशन से दुनिया तक पहुंचा रहे संदेश

रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत का एक राजनीतिक मिशन दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज़ पहुंचाने में जुटा है। इस मिशन के तहत सात अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भेजे गए हैं, जिनमें से तीन रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि दुनिया आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ एकजुट हो और जो देश या लोग आतंकवाद को समर्थन दे रहे हैं, उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाए।”

पाकिस्तान की 40 साल पुरानी साजिशों को बेनकाब करना जरूरी

जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान पिछले चार दशकों से भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता आया है। अब वक्त आ गया है कि उसके इन काले कारनामों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब किया जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उन सभी हमलों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए जो भारत की धरती पर किए गए हैं।

चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान की त्रिपक्षीय बैठक पर भी टिप्पणी

चीनी धरती पर आयोजित पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की त्रिपक्षीय बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा, “हमने इस पर कुछ रिपोर्ट देखी हैं, लेकिन इस पर टिप्पणी करना अभी उचित नहीं है।” वहीं, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री के बीच हुई बातचीत को लेकर उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई है।

इसके साथ ही, भारत ने उन कोशिशों को भी खारिज किया है जो झूठी खबरों के जरिए भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास फैलाने की मंशा रखते हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की