नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल गांधी पर मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए 142 करोड़ रुपये का लाभ उठाने का आरोप, ईडी का कोर्ट में दावा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली – नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में एक गंभीर दावा किया है। एजेंसी के अनुसार, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इस केस में 142 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की है। ईडी ने कोर्ट को बताया कि यह धनराशि आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई है।

ईडी की ओर से पेश विशेष वकील जोहेब हुसैन ने दलील दी कि यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए गांधी परिवार ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की संपत्तियों से मिली किराए की आय को भी अवैध लाभ के रूप में हासिल किया। कोर्ट ने इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा समेत अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

ईडी का आरोप: सिर्फ 50 लाख में हासिल की 90 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

ईडी के मुताबिक, यंग इंडियन ने सिर्फ 50 लाख रुपये में AJL की 90.25 करोड़ रुपये की संपत्तियां अपने कब्जे में ले लीं। चूंकि यंग इंडियन में सोनिया और राहुल गांधी की 76% हिस्सेदारी है, इसलिए उन्हें प्रत्यक्ष रूप से इस लेन-देन से लाभ हुआ। एजेंसी का कहना है कि यह “ब्रिच ऑफ ट्रस्ट” यानी विश्वासघात की श्रेणी में आता है।

988 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय ने बीते महीने कोर्ट में दाखिल अपनी चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य पर 988 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। यह चार्जशीट प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धाराओं के अंतर्गत दाखिल की गई है। दस्तावेज़ों में सोनिया गांधी को मुख्य आरोपी (Accused No. 1) और राहुल गांधी को दूसरा आरोपी (Accused No. 2) बताया गया है।

आयकर विभाग की रिपोर्ट को आधार बनाया गया

ईडी ने अपने आरोपों को मज़बूती देने के लिए आयकर विभाग के 2017 के असेसमेंट ऑर्डर का भी हवाला दिया है। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस के कुछ शीर्ष नेताओं ने आपसी सांठगांठ से AJL की कीमती संपत्तियों को यंग इंडियन के जरिये हड़पने की योजना बनाई थी। AJL की संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 2,000 करोड़ रुपये बताया गया है।

क्या है नेशनल हेराल्ड केस?

नेशनल हेराल्ड एक ऐतिहासिक अखबार है जिसकी स्थापना 1938 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी। इसका प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) द्वारा किया जाता था। AJL को कई प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में कीमती जमीनें और इमारतें सरकारी रियायतों पर मिली थीं। वित्तीय संकट के चलते 2008 में अखबार का प्रकाशन बंद हो गया। उस वक्त AJL पर कांग्रेस पार्टी का लगभग 90 करोड़ रुपये का कर्ज था।

बाद में बीजेपी नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने यंग इंडियन कंपनी के जरिए AJL की संपत्तियों को धोखे से अपने नियंत्रण में लिया। उनका कहना था कि यह पूरी प्रक्रिया कानून के खिलाफ थी और इसका उद्देश्य बहुमूल्य संपत्तियों पर अधिकार जमाना था।

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Aaj ka Panchang: वैशाख शुक्ल दशमी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और राशिफल

वैशाख शुक्ल दशमी तिथि और रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि: प्रेम और परिवार में खुशियां आज का दिन आपके लिए

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly