,

भारत में फिर लौटा कोविड-19, केंद्र सरकार सतर्क, अब तक सामने आए इतने मामले

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: एशिया के कई देशों के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस दोबारा दस्तक देता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 19 मई 2025 तक देश में कुल 257 एक्टिव कोविड-19 केस दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से कई मामले JN.1 वैरिएंट से जुड़े हुए हैं, जिसे ओमिक्रॉन के BA.2.86 संस्करण का सब-वेरिएंट माना जा रहा है।

देशभर में कोविड के ताजा मामले

12 मई से अब तक 164 नए केस सामने आए हैं।

  • केरल में सबसे अधिक 69 केस दर्ज किए गए हैं और राज्य में फिलहाल 95 एक्टिव केस हैं।
  • तमिलनाडु में 34
  • महाराष्ट्र में भी कई नए केस
  • कर्नाटक में 8
  • गुजरात में 6
  • दिल्ली में 3
  • हरियाणा, राजस्थान और सिक्किम में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।

इन बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है।

एशिया में भी कोरोना की वापसी

भारत के साथ-साथ थाईलैंड, हांगकांग, सिंगापुर और चीन जैसे देशों में भी कोविड के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं।

  • हांगकांग में 3 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 31 केस सामने आए।
  • सिंगापुर में 27 अप्रैल से 3 मई के बीच लगभग 14,200 केस दर्ज किए गए, जो पिछले सप्ताह के 11,100 मामलों से कहीं अधिक हैं।

JN.1 वेरिएंट क्या है?

इस बार जिस वेरिएंट ने चिंता बढ़ाई है, उसका नाम है JN.1, जो कि ओमिक्रॉन की BA.2.86 श्रृंखला से जुड़ा है।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस वेरिएंट में लगभग 30 म्यूटेशन पाए गए हैं।
  • इनमें LF.7 और NB.1.8 जैसे सब-वेरिएंट प्रमुख हैं, जो हाल ही में मिले मामलों में आम पाए गए हैं।

सरकार की तैयारियां और सुझाव

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने, अस्पतालों में तैयारियां मजबूत करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। लोगों को भी मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की सलाह दी गई है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की