ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज़, दो की मौत, दर्जनों घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sailors Dangling as Navy Ship Crashes into Brooklyn Bridge

by: vijay nandan

न्यूयॉर्क सिटी के प्रतिष्ठित ब्रुकलिन ब्रिज से टकराने के कुछ क्षण पहले मेक्सिकन नौसेना के नाविक एक ट्रेनिंग जहाज़ की ऊंची मस्तूल (mast) पर लटके हुए देखे गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब नौसेना का विशालकाय प्रशिक्षण पोत कुआउतेमोक (Cuauhtémoc) ब्रिज से टकरा गया।

इस जहाज़ पर लगभग 300 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बचाव और राहत अभियान शुरू किया गया।

पारंपरिक सम्मान में किया जा रहा था ‘Manning the Yards’

जहाज़ के ऊपर खड़े नौसेना कर्मी एक पारंपरिक सम्मान समारोह में भाग ले रहे थे जिसे ‘Manning the Yards’ कहा जाता है। यह एक पुरानी समुद्री परंपरा है जिसमें जहाज़ के मस्तूलों पर नाविक खड़े होकर बंदरगाह में प्रवेश करते समय सम्मान प्रदर्शित करते हैं।

इस दौरान नाविक Cuauhtémoc जहाज़ की करीब 150 फीट ऊंची मस्तूलों पर खड़े थे जब यह खतरनाक हादसा हुआ।

इतिहास के अनुसार, मस्तूल की ऊंचाई का उपयोग पहले निगरानी के लिए किया जाता था ताकि जहाज़ों, ज़मीन या खतरे को दूर से देखा जा सके।

मेक्सिकन नौसेना ने दी जानकारी

मेक्सिकन नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि Cuauhtémoc, जो एक अकादमिक प्रशिक्षण जहाज़ है, ब्रुकलिन ब्रिज से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया और अब अपनी यात्रा जारी रखने में असमर्थ है।

नौसेना ने कहा कि नाविकों और सामग्री की स्थिति की समीक्षा की जा रही है, और स्थानीय और नौसेना अधिकारी राहत कार्य में जुटे हुए हैं

“सेक्रेटरी ऑफ़ द नेवी अपने कर्मियों की सुरक्षा, पारदर्शिता और भविष्य के नौसेना अधिकारियों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है।” — मेक्सिकन नौसेना

संभावित कारण: तकनीकी खराबी

ऐसा माना जा रहा है कि जहाज़ में कोई यांत्रिक खराबी आई जिसकी वजह से कैप्टन जहाज़ पर नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते हादसा हुआ।

आपातकालीन स्थिति

घटना के तुरंत बाद ईस्ट रिवर में एक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 4 लोग गंभीर हालत में हैं और कुल 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को ब्रुकलिन नेवी यार्ड और अन्य स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।