,

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम जारी, DGMO स्तर की कोई बैठक निर्धारित नहीं: सेना

- Advertisement -
Ad imageAd image
india-pakistan-ceasefire-continues-no-dgmo-talks

by:vijay nandan

भारतीय सेना ने रविवार को स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के महानिदेशक सैन्य अभियानों (DGMO) के बीच रविवार को कोई बैठक निर्धारित नहीं है। सेना ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्षविराम अब भी प्रभावी है और इसमें किसी प्रकार की समाप्ति की कोई तारीख तय नहीं की गई है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा यह रिपोर्ट किया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम आज समाप्त हो रहा है। इसके अलावा यह भी पूछा जा रहा है कि क्या आज डीजीएमओ स्तर की कोई वार्ता हो रही है? इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि – आज कोई डीजीएमओ वार्ता निर्धारित नहीं है। जहां तक 12 मई को डीजीएमओ की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार युद्धविराम के पालन का प्रश्न है, इसकी कोई समाप्ति तिथि नहीं है।”

रक्षा मंत्री का सख्त संदेश

भुज स्थित भारतीय वायुसेना अड्डे पर रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान संघर्षविराम इस शर्त पर लागू है कि पाकिस्तान के व्यवहार में सुधार हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर व्यवहार ठीक रहता है तो ठीक है, लेकिन अगर किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई तो सबसे सख्त सजा दी जाएगी।”

देशभर में सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा बलों और पुलिस को यह निर्देश दिया गया है कि वे आतंकियों, उनके मददगारों और समर्थकों के खिलाफ कोई ढील न बरतें।

सीमा पर प्रभावित लोग लौटने लगे अपने घर

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास पाकिस्तान की ओर से भारी मोर्टार गोलाबारी के चलते सैकड़ों सीमावर्ती निवासी विस्थापित हो गए थे। पाकिस्तान सेना की इस गोलाबारी में पुंछ, राजौरी, बारामुला और कुपवाड़ा जिलों में 200 से अधिक घर और दुकानें नष्ट हो गईं।

हालांकि क्षेत्र में पूर्ण शांति की कोई गारंटी नहीं है, फिर भी सीमावर्ती निवासी धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौट रहे हैं ताकि वे अपने मवेशियों की देखभाल, खेतों की जुताई और अन्य दैनिक कार्यों को संभाल सकें।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की