,

सुकमा: तेलंगाना पुलिस को बड़ी सफलता, माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sukma: Telangana police gets big success, major action against Maoists

सुकमा (छत्तीसगढ़) – तेलंगाना पुलिस को नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीते वर्षों में देश को दहला देने वाले टेकलगुड़ा (2021), बुरकापाल (2017) और मिनपा (2020) जैसे बड़े नक्सली हमलों में शामिल माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तेलंगाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 डीवीसी, 5 एसीएम समेत कुल 20 माओवादियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादी टेकलगुड़ा हमले में 22, बुरकापाल में 26 और मिनपा में 17 जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार थे।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 इंसास राइफल, 4 एसएलआर राइफल, ग्रेनेड, वॉकी-टॉकी सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार माओवादियों से पूछताछ की जा रही है और इससे कई अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। यह सफलता नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में माओवादियों की कमर टूट सकती है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई की सराहना हर स्तर पर की जा रही है। यह अभियान यह संदेश देता है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था अब पहले से कहीं अधिक सशक्त और सजग है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की