,

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खैरागढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा

Grand tricolor procession in Khairagarh on the success of Operation Sindoor

संवाददाता: संजय सिंह सेंगर

भाजपा नेताओं, अधिकारियों और सैकड़ों नागरिकों ने लहराया तिरंगा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 निर्दोष सैलानियों की नृशंस हत्या के बाद भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 200 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न अब पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई क्षेत्र में भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कर सेना के पराक्रम को नमन किया गया।

यह तिरंगा यात्रा शाम 5 बजे खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

यात्रा की शुरुआत से पहले सभी ने पहलगाम हमले के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा रवाना हुई। यह यात्रा हॉस्पिटल चौक, राजीव चौक, जय स्तंभ चौक, नया बस स्टैंड होते हुए पुनः खेल मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा, “आज पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और यह तिरंगा यात्रा इसी एकजुटता और समर्थन का प्रतीक है।”
वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा, “ये तिरंगा यात्रा आतंकवादियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि अब भारत अपनी एकता और अखंडता पर कोई हमला बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हमारे 26 निर्दोष लोगों को मारा और बदले में हमने उनके 200 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। भारत अब एक मजबूत राष्ट्र बन चुका है।”

यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने का प्रयास था, बल्कि देशवासियों की एकजुटता, देशभक्ति और आत्मबल का प्रतीक बन गया। खैरागढ़ की सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि आज का भारत हर चुनौ‍ती का जवाब देने में सक्षम है।

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…