,

छुरा के जंगल में तेंदुओं की संदिग्ध मौत से सनसनी, अवशेष मिलने से फैली दहशत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sensation due to suspicious death of leopards in Chhura forest, panic spread after finding remains

रिपोर्टर: लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक अंतर्गत भरवामुड़ा गांव के जंगलों में दो तेंदुओं की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए के अवशेष देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, दो-तीन दिन पहले जंगल में तेंदुओं के शव पड़े थे, लेकिन अब वे शव गायब हैं। मौके पर केवल हड्डियां, खाल और अन्य अवशेष मिले हैं। अवशेष कई मीटर के दायरे में फैले हुए मिले हैं, जिससे मामले की गंभीरता और जांच की जटिलता बढ़ गई है।

डीएफओ लक्ष्मण सिंह और रेंजर धीरेंद्र साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर साहू ने पुष्टि करते हुए कहा कि “अभी तक कोई भी पूरा शव बरामद नहीं हुआ है।” वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी शर्मा ने बताया कि डीएनए जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि एक तेंदुए की मौत हुई है या दो की।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, लकड़बग्घा जैसे शिकारी जानवर शव को पहाड़ी की ओर खींच ले गए। लेकिन सवाल यह है कि अगर मौत प्राकृतिक थी तो तेंदुए के अंग गायब क्यों हैं?

वन विभाग अब इस मामले की डीएनए जांच करवा रहा है और शिकार या तस्करी की आशंका से भी इनकार नहीं कर रहा है। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन घटना ने जंगल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की