,

भानुप्रतापपुर में रेत का अवैध खेल जोरों पर, प्रशासन मौन

Illegal sand mining is in full swing in Bhanupratappur, administration is silent

रिपोर्टर: अभिषेक सिंह

भानुप्रतापपुर दुर्गुकोंदल क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन दिनोंदिन विकराल रूप लेता जा रहा है। पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय ग्रामीण लगातार इस अवैध गतिविधि का विरोध कर रहे हैं। वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं, परंतु न तो राजस्व विभाग और न ही खनिज विभाग ने कोई जिम्मेदारी ली है। दोनों ही विभाग एक-दूसरे पर दोष मढ़ते नजर आ रहे हैं।

बड़ी बात यह है कि जिन रेत माफियाओं के पास कोई वैध लीज नहीं है, वे फिर भी बेखौफ होकर नदियों से खुलेआम रेत का दोहन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ये माफिया उन्हें धमकाते हैं और कहते हैं—”जहां शिकायत करनी है करो, हमने सभी अधिकारियों को मैनेज कर रखा है।”

इस प्रकार का खुला दावा न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रशासनिक तंत्र में कहीं न कहीं मिलीभगत या लापरवाही है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब तक मौन रहता है और क्या वास्तव में दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाया जाएगा।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…