,

पाकिस्तानी हमलों पर PM मोदी की पूरी रात नजर, हर गतिविधि की ली रिपोर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीती रात हुए तनावपूर्ण हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रात बारीकी से नजर रखी। पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के हर घटनाक्रम की प्रधानमंत्री ने त्वरित अपडेट ली और लगातार उच्च अधिकारियों और राज्यों के नेताओं से संवाद बनाए रखा।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने रात के दौरान ही विभिन्न संवेदनशील राज्यों के प्रशासनिक नेतृत्व से स्थिति की जानकारी ली और हर एक हमले के जवाब की समीक्षा की। पीएम मोदी ने सुनिश्चित किया कि सुरक्षा एजेंसियां पूर्ण सतर्कता में रहें और सभी मोर्चों पर उपयुक्त जवाब दिया जाए।

हमलों को भारत ने किया नाकाम
8-9 मई की रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में ड्रोन व मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय सुरक्षाबलों ने इन प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमानों को मार गिराया — जिनमें दो JF-17 और एक F-16 शामिल थे। गिराए गए विमानों में से एक के पायलट को राजस्थान के लाठी क्षेत्र से जिंदा पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

इसके अलावा, हमलों के बाद एहतियात के तौर पर कई सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया गया और सेना को अलर्ट मोड में रखा गया है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की