,

रायपुर : राजधानी में SSP लाल उमेद सिंह ने ली महत्वपूर्ण बैठक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raipur: SSP Lal Umed Singh held an important meeting in the capital

BNS पर हुई विशेष चर्चा

राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह ने एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में ASP, CSP सहित सभी थाना प्रभारियों और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में लागू हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आने वाले नए प्रावधानों और प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा करना था। SSP लाल उमेद सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे BNS के सभी प्रावधानों को अच्छे से समझें और उसका पालन करते हुए कार्रवाई करें।

बैठक के दौरान राजधानी में कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न गंभीर मसलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। SSP ने अधिकारियों से कहा कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी और जनता-केंद्रित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएं और आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करें।

SSP ने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि वे नए कानून के अनुरूप कार्यप्रणाली को ढालें और इसके तहत होने वाले मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बरतें।

इस अहम बैठक को राजधानी की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की