,

भानुप्रतापपुर: लोहत्तर क्षेत्र के जंगल से अवैध लकड़ी परिवहन करते पकड़ा गया माजदा वाहन

Bhanupratappur: Mazda vehicle caught transporting illegal wood from the forest of Lohattar area

6 घनमीटर लकड़ी जप्त

भानुप्रतापपुर। लोहत्तर क्षेत्र के घने जंगलों से अवैध रूप से लकड़ी काटकर ले जाने की सूचना पर वन सुरक्षा समिति और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक माजदा वाहन को लकड़ी सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, वाहन में अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों को लादकर ले जाया जा रहा था।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि कुछ लकड़ी जंगल में ही छोड़ दी गई थी। विभागीय अधिकारियों ने जंगल में जाकर पेड़ कटाई के ठूंठों और क्षति का भी निरीक्षण किया। मौके से लगभग 6 घनमीटर लकड़ी जप्त की गई है, जबकि जंगल में भी कुछ लकड़ी अब भी पड़ी हुई है, जिसे सुरक्षित करने की कार्रवाई जारी है।

वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर आगे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अवैध कटाई और परिवहन में कई और लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जंगलों के संरक्षण के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है।

आज का राशिफल: 29 अप्रैल 2025 – सभी 12 राशियों के लिए भविष्यवाणी

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…