,

अरब सागर में नौसेना ने एंटी-शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण, घाटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज

BY: Yoganand Shrivstva

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एंटी-शिप मिसाइलों के सफल परीक्षण के जरिए समुद्री सुरक्षा के प्रति अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया है। परीक्षण के दौरान मिसाइलों ने दूर तक सटीक निशाना साधते हुए अपने प्रभावशाली मारक क्षमता का परिचय दिया। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास से यह साबित होता है कि भारत किसी भी समुद्री खतरे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कश्मीर घाटी में आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आतंकी हमले में 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से घाटी में आतंकियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पिछले तीन दिनों में सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों के घरों को विस्फोट कर ध्वस्त कर दिया है, जिससे आतंकियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

सोशल एक्टिविस्ट पर हमला

कुपवाड़ा जिले के कंडी खास इलाके में भी एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ अज्ञात हमलावर ने 45 वर्षीय सोशल एक्टिविस्ट गुलाम रसूल मगरे पर उनके घर पर गोली चला दी। उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

दिल्ली में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान

इसी बीच, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने दिल्ली में 5 हजार पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की है। यह जानकारी सुरक्षाबलों के सतर्कता अभियान के तहत सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, इन व्यक्तियों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

LoC पर पाकिस्तान की फायरिंग

इधर, नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात टूटमारी गली और रामपुर सेक्टर में फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी इस उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल, किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…