,

मुरादाबाद: सड़क हादसों को रोकने के लिए हाईवे पर उतरे SSP

Moradabad: SSP came on the highway to prevent road accidents

शुरू किया 90 दिवसीय ‘मिशन रोड सेफ्टी अभियान’

मुरादाबाद।
सड़क हादसों को रोकने और लोगों की जान की हिफाजत के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। एसएसपी सतपाल अंतिल खुद गर्म सड़क पर उतरकर हाईवे का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को साथ लेकर जनपद के विभिन्न ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया और दुर्घटनाओं के संभावित कारणों की पड़ताल की।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल ने सड़क किनारे मोड़ों पर लगे झाड़-झंखाड़ और पेड़ों की छंटाई, अंधेरे वाले स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, तथा सड़कों पर मौजूद अतिक्रमण हटाने जैसे निर्देश दिए।

‘मिशन रोड सेफ्टी’ के तहत यह विशेष अभियान मुरादाबाद जिले में 90 दिनों तक चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में हो रही मौतों की संख्या को शून्य तक लाना है।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि हाईवे से गुजरने वाले दूसरे शहरों के वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा का माहौल देने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए धर्म गुरुओं की मदद से धार्मिक स्थलों पर अनाउंसमेंट कराए जा रहे हैं, जिससे आमजन को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा सके।

यह अभियान न केवल हादसों को रोकने की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का भी प्रतीक है।

17 अप्रैल 2025 का राशिफल: करियर में सफलता और धन लाभ के शुभ योग

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…