,

रायपुर ब्रेकिंग: वीआईपी चौक पर भीषण सड़क हादसा

Raipur Breaking: Horrific road accident at VIP Chowk

नशे में धुत कार चालक ने बुलेट सवार परिवार को मारी टक्कर

रायपुर, 7 अप्रैल:
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित वीआईपी चौक पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नशे में धुत एक कार चालक ने तेज रफ्तार में बुलेट बाइक सवार एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, और गुस्साए लोगों ने आरोपी कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बुलेट सवार अन्य परिजनों को भी मामूली चोटें आई हैं।

प्राथमिक जांच में पुलिस ने पुष्टि की है कि कार चालक शराब के नशे में था और उसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…