,

लोकतंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण दौर’, राहुल गांधी के दावे पर संजय राउत का लोकसभा अध्यक्ष पर हमला

Rahul Gandhi got the support of Sanjay Raut

by: vijay nandan

संसद में बोलने की अनुमति न मिलने के राहुल गांधी के आरोप ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। जहां भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने इस पर जवाबी हमला बोला, वहीं अब शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कांग्रेस नेता का साथ देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की आलोचना की है।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने गुरुवार को लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी को संसद में बोलने से कथित रूप से रोके जाने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर निशाना साधा। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए एक गंभीर चुनौती करार दिया। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राउत ने कहा, “राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। अगर ऐसे नेता को स्पीकर सदन में अपनी बात रखने की इजाजत नहीं देते, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। अगर विपक्ष की आवाज को दबाना ही मकसद है, तो फिर संसद चलाने का क्या औचित्य?”

उन्होंने विपक्ष की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, “लोकतंत्र में विपक्ष जनता की आवाज होता है। अगर उस आवाज को कुचल दिया जाएगा, तो एक दिन संसद को भी बंद करने की नौबत आ सकती है।” यह बयान तब आया, जब बुधवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें लोकसभा में बोलने का अवसर नहीं दिया गया।

क्या है विवाद?

दरअसल, बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को सदन की मर्यादा और नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी थी। जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और वह शांति से बैठे थे, फिर भी उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राहुल गांधी का बयान

सदन से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी ने कहा, “परंपरा के अनुसार, विपक्ष के नेता को बोलने का अधिकार होता है, लेकिन मुझे हर बार रोका जाता है। मुझे समझ नहीं आता कि सदन कैसे चल रहा है। हम जो कहना चाहते हैं, उसे व्यक्त करने की अनुमति नहीं मिलती। मैं शांतिपूर्वक बैठा था, कुछ किया नहीं। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों की जगह होती है, लेकिन यहां सिर्फ सरकार की ही चलती है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने कुंभ मेले पर बात की, मैं उसमें अपनी राय जोड़ना चाहता था। बेरोजगारी पर कुछ कहना चाहता था, पर मुझे मौका नहीं दिया गया।”

लोकसभा में अलोकतांत्रिक रवैया: राहुल

राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा को अलोकतांत्रिक ढंग से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्पीकर ने उनके खिलाफ टिप्पणी की और फिर बिना मौका दिए सदन स्थगित कर दिया। पिछले हफ्ते भी उन्हें बोलने से रोका गया था।

ये भी पढ़िए: यूरोपीय संघ ने नागरिकों से क्यों की बड़ी अपील? खाद्य, पानी आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक करें.

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…