,

मेरठ मर्डर केस की खौफनाक सच्चाई: हर्षा ने उठाई पुरुषों के हक की आवाज

मेरठ मर्डर केस

24 मार्च 2025, भोपाल: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में हर दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इस मसले पर मॉडल और एंकर हर्षा रिछारिया ने अपनी बेबाक राय दी है। हर्षा, जो प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई थीं, ने इस केस को लेकर ऐसा बयान दिया है जो सोचने पर मजबूर कर देता है।

पुरुषों पर जुल्म की बात क्यों उठी?

हर्षा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “एक वक्त था जब औरतों के शरीर को टुकड़ों में काटकर फ्रिज या कुकर में रखा जाता था। आज का दौर ऐसा है कि पति को ड्रम में काटकर सीमेंट में चुन दिया गया।” उनका कहना है कि भले ही ये समाज पुरुष प्रधान हो और यहाँ औरतों पर सालों से जुल्म होते आए हों, लेकिन अब पुरुषों के साथ हो रहे अत्याचार को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा, “पुरुषों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ अब आवाज उठानी ही पड़ेगी।”

मेरठ मर्डर केस harsha richhariya
मेरठ मर्डर केस harsha richhariya

प्यार में अंधेपन का जिक्र

हर्षा ने ये भी कहा कि प्यार में इतना अंधा नहीं होना चाहिए कि कोई बार-बार गलतियाँ करे और आप उसे नजरअंदाज करते जाएँ। “ऐसी गलतियाँ ही बाद में आपकी जान की दुश्मन बन सकती हैं।” उन्होंने सवाल उठाया कि जिस परिवार ने अपना बेटा खोया, उनका क्या कसूर था? पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, “हर हर महादेव, जय श्री राम।”

सौरभ राजपूत हत्याकांड की पूरी कहानी

मेरठ पुलिस के मुताबिक, सौरभ राजपूत, जो मर्चेंट नेवी में काम करता था, 4 मार्च से लापता था। कुछ दिनों बाद उसका टुकड़ों में कटा हुआ शव एक ड्रम में सीमेंट के नीचे दबा मिला। इस खौफनाक हत्याकांड को उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने अब कोर्ट से दोनों को हिरासत में लेने की माँग की है ताकि क्राइम सीन को दोबारा बनाकर और सबूत जुटाए जा सकें।

कौन हैं हर्षा रिछारिया?

हर्षा रिछारिया मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। मॉडलिंग और एंकरिंग के जरिए वो सुर्खियों में रहती हैं। प्रयागराज महाकुंभ में उनकी मौजूदगी ने उन्हें खास पहचान दिलाई। इस केस पर उनका बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी

हर्षा के इस बयान के बाद लोग दो गुटों में बँट गए हैं। कुछ उनके विचारों से सहमत हैं कि पुरुषों के खिलाफ भी अत्याचार की बात उठनी चाहिए, वहीं कुछ का कहना है कि औरतों पर जुल्म की तुलना में ये अभी भी कम है। आपका क्या मानना है?

Ye Bhi Pade – मैच के बीच ही सीने पर हाथ रखकर गिरे तमीम! हेलिकॉप्टर इमरजेंसी, ICU में भर्ती – जानें पूरी खबर

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…