,

रायसेन में दो बाघों का आतंक, गोशाला में घुसकर किया गाय का शिकार

Terror of two tigers in Raisen, entered the cowshed and hunted a cow

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के भोजपुर क्षेत्र में दो बाघों ने एक साथ मिलकर गोशाला में घुसकर गाय का शिकार कर लिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और गोशाला में मौजूद एक युवक ने इसका वीडियो बनाया।

कैसे हुआ हमला?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाघ बाउंड्री पर खड़ा रहा, जबकि दूसरा बाघ शिकार करता रहा। जब बाघों ने गाय पर हमला किया, तो गोशाला में मौजूद कुत्तों ने भौंक-भौंक कर बाघों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।

ग्रामीणों में दहशत

रायसेन जिले के भोजपुर जैन मंदिर के पास स्थित गोशाला में हुई इस घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 दिनों से ये बाघ इस क्षेत्र में घूम रहे हैं और आसपास के गांवों में उनकी मौजूदगी से लोग सहमे हुए हैं।

वन विभाग की कार्रवाई

वन विभाग की टीम को बाघों के मौजूद होने की सूचना दी गई, और वे पिछले कई दिनों से इन बाघों को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाघों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…