विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हरिद्वार: जिले की रानीपुर विधानसभा के भाजपा विधायक आदेश चौहान को फोन पर धमकी मिली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर अज्ञात शख्स ने उनसे पार्टी फंड के लिए 5 लाख रुपए की मांग की है। विधायक की शिकायत पर बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक के मुताबिक 14 फरवरी की रात को उन्हें अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को गृहमंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताते हुए उनसे पार्टी फंड के लिए 5 लाख रुपए की मांग की और पैसा दिल्ली पहुंचाने के लिए कहा। विधायक ने जब संदेह जताया तो कॉलर ने विधायक को फोन पर धमकाया और गाली गलौज करनी शुरू कर दी। हालांकि पार्टी के दूसरे नेताओं से पता करने पर साफ हुआ कि उन्हें ठगने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद विधायक ने बहादराबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Horoscope: दुर्लभ योगों का असर, जानें किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Horoscope: 23 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Tohana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

Tohana Murder Case: हरियाणा के टोहाना क्षेत्र से सामने आए Tohana Murder

Kalka Traffic Management: कालका में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का सख्त एक्शन

Kalka Traffic Management: कालका से गुरसिमरन की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में

Panchkula Mayor Election: पंचकूला मेयर चुनाव, श्यामलाल बंसल की सादगी बनाम आक्रामक राजनीति

Panchkula Mayor Election: पंचकूला नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार

Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से