फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेरिस आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट किया, “प्रिय नरेंद्र, पेरिस में आपका स्वागत करके खुशी होगी।” इस संदेश के साथ मैक्रों ने दोनों नेताओं की एक तस्वीर भी साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, हम 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। हम भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास का भी जश्न मनाएंगे। जल्द ही फिर मिलेंगे!”

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान, उन्होंने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ राजकीय रात्रिभोज में शामिल हुए। इस दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

रात्रिभोज के दौरान, ए.आर. रहमान के प्रसिद्ध गीत ‘जय हो’ की धुन बजाई गई, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी दोनों इस संगीत का आनंद लेते नजर आए।

इस यात्रा ने भारत-फ्रांस के बीच 25 वर्षों की रणनीतिक साझेदारी और गहरी दोस्ती को और मजबूत किया है। दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग के ये बंधन समय के साथ और भी प्रगाढ़ होते जा रहे हैं।

एयरो इंडिया 2025 लाइव स्ट्रीमिंग: एयरो इंडिया आज से शुरू…यह भी पढ़े

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगे में हत्या का दोषी ठहराया

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG