,

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे खोलने की तैयारी, पीएम मोदी करेंगे उदघाटन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Preparation to open Delhi-Dehradun Expressway

चार साल से रुका हुआ था काम, 50 बेयरिंग में पाई गई थी खराबी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पिछले चार साल से रुके काम को अब फिर से शुरू किया जा रहा है। अक्षरधाम से बागपत तक के हिस्से में बेयरिंग रिप्लेसमेंट का कार्य 15 फरवरी तक पूरा करने का दावा किया गया है। अब तक इस काम का 80 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है। इस परियोजना के तहत, कुछ हिस्सों में 50 से अधिक बेयरिंग में खराबी पाई गई थी, जिसके कारण दिल्ली चुनाव से पहले इसका उद्घाटन भी टल गया था। अब बाकी का काम अगले पांच दिनों में पूरा करने की योजना है।

वहीं, बागपत से सहारनपुर के बीच कुछ हिस्से में काम में देरी हो रही थी, क्योंकि टीकरी गांव के एक किसान ने जमीन पर कब्जा किया हुआ था। यह मामला चार साल से न्यायालय में चल रहा था, लेकिन अब इस मामले में अदालत का आदेश मिलने के बाद, शनिवार से काम फिर से शुरू किया गया है। इस कारण एनएचएआई को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

इसके अलावा, लोनी एरिया में 60 मीटर जमीन के मुआवजे को लेकर भी विवाद है, जिसकी वजह से सर्विस रोड का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया। इस मामले की सुनवाई सोमवार को हाई कोर्ट में होगी।

अक्षरधाम से बागपत तक का हिस्सा पूरी तरह तैयार है, जबकि बागपत से सहारनपुर और छुटमन तक कुछ काम बाकी है। इन बचे हुए कार्यों को मार्च तक पूरा करने की योजना है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च तक पूरे एक्सप्रेसवे का संचालन शुरू हो जाएगा।

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगे में हत्या का दोषी ठहराया

शिवाजी महाराज जयंती: मराठा साम्राज्य के संस्थापक की जयंती पर श्रद्धांजलि

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के