,

डोंगरगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आचार्य विद्यासागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

- Advertisement -
Ad imageAd image
Union Home Minister Amit Shah reached Dongargarh, paid tribute to Acharya Vidyasagar Ji Maharaj on his death anniversary.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय प्रवास पर डोंगरगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित विनयांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय समेत कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर गृह मंत्री ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में एक सौ रुपये का सिक्का और एक डाक टिकट जारी किया।

गृह मंत्री अमित शाह अपने दौरे के दौरान सबसे पहले डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी स्थित आचार्य विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल पहुंचे। वहां उन्होंने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और महाराज जी के चरणों में शीश नवाया। इसके बाद वे जैन समाज द्वारा आयोजित विनयांजलि सभा में शामिल हुए, जहां उन्होंने महाराज जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।शाह ने कहा, “आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण राष्ट्र को समर्पित रहा है। तप और साधना से उन्होंने भारत और भारतीय संस्कृति को विश्व में पहचान दिलाई। वे केवल संत नहीं थे, बल्कि विद्वान पुरुष थे, जिन्होंने नए विचारों को जन्म दिया।”

इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्रांकित 100 रुपये के विशेष स्मारक सिक्के और एक डाक टिकट का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि “यह सिक्का और डाक टिकट केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि एक युगद्रष्टा संत की अमूल्य विरासत को संजोने का प्रयास है। उनके विचार, उनकी शिक्षाएँ और उनके आदर्श सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।”

शीर्ष 10: छिपा सच: बीबीसी पर जुर्माना, मणिपुर में खामोशी का राज

16 मार्च 2025 का राशिफल: किस राशि के लिए आज का दिन लाएगा प्यार और सुख?

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख