,

बजट सत्र 2025: BJP का विशेषाधिकार हनन का नोटिस, राष्ट्रपति की गरिमा का अपमान मामला

- Advertisement -
Ad imageAd image

सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की डिमांड

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 40 सांसदों ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी तथा निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दाखिल किया है। यह नोटिस इन दोनों नेताओं द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में की गई टिप्पणियों के विरोध में दिया गया है।

BJP सांसदों ने अपने पत्र में लिखा है कि सोनिया गांधी की हालिया टिप्पणियां असंसदीय और अपमानजनक हैं, जो भारत के राष्ट्रपति के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। सांसदों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रपति पद की गरिमा पर प्रश्नचिह्न:

नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रपति के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल उनके पद की प्रतिष्ठा को कम करती हैं बल्कि संसदीय परंपराओं और प्रक्रियाओं के प्रति भी असम्मान दर्शाती हैं। सांसदों का तर्क है कि सोनिया गांधी के बयान ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

क्या कहा था सोनिया गांधी और पप्पू यादव ने?

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, “बेचारी महिला, बहुत थक गई थीं, मुश्किल से बोल पा रही थीं।” वहीं, पप्पू यादव ने टिप्पणी की थी कि “राष्ट्रपति सिर्फ एक औपचारिक मुहर हैं, जिन्हें केवल तैयार किया हुआ भाषण पढ़ना होता है।”

BJP ने इन टिप्पणियों को अपमानजनक बताते हुए सख्त आपत्ति जताई है और इसे राष्ट्रपति के पद के सम्मान के विरुद्ध बताया है।

कानूनी पहलू:

BJP सांसदों ने अपने नोटिस में सुप्रीम कोर्ट के राजा राम पाल बनाम लोकसभा अध्यक्ष के फैसले का हवाला भी दिया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस प्रकार के मामलों में विशेषाधिकार उल्लंघन की कार्यवाही की जा सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि संसद में इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाया जाता है और आगे की कार्रवाई किस दिशा में बढ़ती है।

ये भी पढ़िए: Budget Session 2025: राष्ट्रपति के संबोधन पर सोनिया गांधी की टिप्पणी

राशिफल 17 मार्च 2025: आज का दिन लाएगा नई उम्मीदें

कांग्रेस का बड़ा आरोप: भाजपा विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस को क्यों नहीं? जीतू पटवारी बोले!

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की