,

Budget Session 2025: राष्ट्रपति के संबोधन पर सोनिया गांधी की टिप्पणी

https://swadeshlive.com/economic-survey-gdp-growth-forecast-2025/

राष्ट्रपति को थकीं हुई बताया, सियासी बवाल के आसार

नई दिल्ली: संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई है। संसद परिसर में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने राष्ट्रपति को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे विवाद खड़ा हो सकता है।

क्या कहा सोनिया गांधी ने?

दरअसल, सोनिया गांधी और राहुल गांधी आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को “उबाऊ” बताया और कहा कि वे पुरानी बातें ही दोहरा रही थीं। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति काफी थकी हुई लग रही थीं और मुश्किल से बोल पा रही थीं। इसके बाद उन्होंने टिप्पणी की, “खराब बातें बोली, बेचारी महिला।”

राष्ट्रपति के संबोधन में क्या था खास?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र किया और कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण और युवा विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का ज़िक्र करते हुए इसे महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

‘एक देश, एक चुनाव’ का मुद्दा

राष्ट्रपति ने अपने भाषण में “एक देश, एक चुनाव” और वक्फ (संशोधन) विधेयक का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार इन विषयों पर तेज़ी से कार्य कर रही है और विकास की गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजनीतिक विवाद की संभावना

सोनिया गांधी की टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ सकती हैं। भाजपा इसे राष्ट्रपति पद की गरिमा का अपमान बता सकती है, जबकि कांग्रेस इसे सामान्य टिप्पणी बताकर बचाव कर सकती है। अब देखना होगा कि इस बयान पर क्या राजनीतिक माहौल बनता है।

ये भी पढ़िए:Economic Survey 2025: भारत में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 6.4% वृद्धि का अनुमान !

Ye Bhi Pade – बजट 2025 के दिन इन प्रमुख स्टॉक्स पर रखें नजर, हो सकता है बड़ा मुनाफा

सोनभद्र का शाहरुख़: एक युवक ने 9 बार किया विवाह, लाखों का लोन लेकर गायब!

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…