,

RANJI TROPHY: स्टेडियम में घुसे विराट के फैंस, पैर छुए, इससे पहले पुजारा से मिलने पहुंचा था फैन

- Advertisement -
Ad imageAd image
RANJI TROPHY: Virat's fans entered the stadium, touched his feet, before this the fan had come to meet Pujara.

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी राउंड का आज तीसरा दिन है। इस राउंड का सबसे चर्चित दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला रहा। इस मैच से विराट कोहली ने 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की। कोहली दिल्ली के लिए खेल रहे हैं।

शनिवार को मुकाबले के तीसरे दिन के पहले सेशन के दौरान 3 फैंस सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली से मिलने मैदान में घुस गए। दिल्ली इस समय दूसरी पारी में फील्डिंग कर रही थी। पारी के 18वें ओवर में तभी अचानक गौतम गंभीर स्टैंड से 3 फैंस विराट कोहली की तरफ दौड़े और एक ने उनके पैर भी छुए।

इसके बाद तुरंत सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ा और मैदान से बाहर कर दिया। दो बच्चे थे और एक की उम्र 18 साल से ज्यादा रही होगी। इससे पहले, 30 जनवरी को मुकाबले के पहले दिन भी एक फैन घुस आया था और विराट को पैर छुए थे।

कुलदीप से मिलने के लिए भी फैंस लांघ चुके दीवार

कुलदीप यादव भले ही लंबे समय से क्रिकेट से दूर हों, लेकिन फैंस में उनकी फिरकी की दीवानगी कायम है। इस सत्र में पहली बार रणजी ट्रॉफी मैच खेलने उतरे कुलदीप से मिलने प्रशंसक सुरक्षा जाली लांघकर मैदान में घुस गया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में गुरुवार से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मैच प्रारंभ हुआ। पहले दिन उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और प्रशंसकों को दिनभर अपने पसंदीदा कुलदीप यादव के खेल को निहारने का मौका मिल गया। दिन के तीसरे सत्र के दौरान पश्चिमी गैलरी में बैठा एक 12-14 साल का बच्चा सुरक्षा जाली लांघकर मैदान में दौड़ पड़ा। कुलदीप के पैर छुए। यह देखकर थोड़ी देर के लिए सभी सन्न रह गए। सुरक्षाकर्मियों ने प्रशंसको को बाहर निकाला। कम उम्र को देखते हुए समझाइश देकर छोड़ दिया।

कांग्रेस का बड़ा आरोप: भाजपा विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस को क्यों नहीं? जीतू पटवारी बोले!

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस