New Delhi/Ranchi: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला इस वर्ष झारखंड की राजधानी रांची , धुर्वा से आए दुष्यन सिंह के स्टार्टअप ‘एकोकिंटसुगी’ (Ekokintsuki) लेदर स्क्रैप (बेकार चमड़े ) से बना आकर्षक जूता और हैंडबैग को फोर्ब्स(Forbes) ने विशेष स्थान दिया है । उनके स्टार्टअप ने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ फैशन की दिशा में अपनी अनूठी पहल से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। अपने स्टार्टअप के माध्यम से वे लेदर स्क्रैप (बेकार पड़े चमड़े के टुकड़ों) का बेहतर इस्तेमाल कर आकर्षक जूते और हैंडबैग तैयार कर रहे हैं ।
स्टार्टअप के ज़रिए तैयार कर रहे हैं आकर्षक लेदर प्रोडक्ट
इस स्टार्टअप (एकोकिंटसुगी)में विभिन्न स्थानों से अनुपयोगी चमड़े के टुकड़े एकत्र किए जाते हैं। इसके बाद इन टुकड़ों को अलग-अलग आकार में काटकर कलात्मक तरीके से जोड़ा जाता है और उन्हें आकर्षक उत्पादों का रूप दिया जाता है। इस प्रक्रिया में प्रत्येक उत्पाद को हाथों से तैयार किया जाता है। इससे न केवल शिल्पकारों की दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता सामने आती है, बल्कि बेकार सामग्री का उपयोग कर संसाधनों की बर्बादी को कम करने का संदेश भी मिलता है।
New Delhi/Ranchi: यह पहल सतत विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास
एकोकिंटसुगी की खासियत यह है कि यह बेकार समझे जाने वाले चमड़े के टुकड़ों को उपयोगी और आकर्षक फैशन उत्पादों में बदल रहा है। स्टाइल और डिजाइन से समझौता किए बिना पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार उत्पादन को बढ़ावा देने की यह पहल सतत विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। स्टार्टअप द्वारा तैयार विंगटिप ऑक्सफोर्ड जूते भी इसके रचनात्मक डिजाइन और हस्तनिर्मित शिल्पकला का उदाहरण हैं। भारत मंडपम स्थित झारखंड पवेलियन में आगंतुक इस स्टार्टअप के उत्पादों को करीब से देख सकते हैं और इसकी नवाचारपूर्ण कार्यशैली से परिचित हो सकते हैं।
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में इस वर्ष ‘विकास और विरासत’ (Vikas aur Virasat) की थीम पर मेले में देश के 32 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों तथा 11 देशों के प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। मेले में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के पवेलियन, हस्तशिल्प, एमएसएमई उत्पाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, वर्चुअल रियलिटी (VR) और गेमिंग पर आधारित ‘प्लेयर्स@मंडपम’ जोन भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
New Delhi/Ranchi: झारखंड की पारंपरिक कला-संस्कृति सहित नवाचार, उद्यमिता और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन का अनोखा संगम
वहीं, मेले में झारखंड की सांस्कृतिक पहचान भी विशेष रूप से प्रदर्शित हो रही है। राज्य के ढोल वादक सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह रहे हैं ।इस प्रकार व्यापार मेले में झारखंड की ओर से एक तरफ पारंपरिक कला एवं संस्कृति तो दूसरी ओर नवाचार, उद्यमिता और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन का संगम देखने को मिल रहा है।


