by: vijay yadav
Prayagraj Job Fair : प्रयागराज में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में 30 नवंबर को मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में करीब 25 कंपनियां हिस्सा लेंगी और विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भर्ती करेंगी।
विश्वविद्यालय के सरपतिपुर परिसर स्थित मानस फार्म में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले का संचालन विश्वविद्यालय का कॉरपोरेट रिसोर्स सेल (CRC) क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहयोग से करेगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सीधे कंपनियों से जोड़कर रोजगार और करियर के अवसर उपलब्ध कराना है।
Prayagraj Job Fair : इन क्षेत्रों की कंपनियां करेंगी भर्ती
रोजगार मेले में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, आईटी, टेलीकॉम, रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल और वेयरहाउसिंग समेत कई सेक्टरों की कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेकर विभिन्न पदों पर चयन करेंगी। इसके साथ ही युवाओं को ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप के अवसर भी मिल सकते हैं।
Prayagraj Job Fair : कौन कर सकता है आवेदन?
इस रोजगार मेले में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थियों के साथ अंतिम वर्ष के विद्यार्थी और डिप्लोमा धारक भी शामिल हो सकेंगे। युवाओं को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने और अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी तलाशने का अवसर मिलेगा।
Prayagraj Job Fair : रजिस्ट्रेशन और सहभागिता निशुल्क
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। पंजीकरण भी निशुल्क रखा गया है।
मेगा जॉब फेयर के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार तिवारी और समन्वयक शांतनु खरे ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को उपयुक्त मंच देने का प्रयास किया जा रहा है।
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला विभिन्न कंपनियों में भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने और करियर की नई संभावनाएं तलाशने का अच्छा अवसर होगा।
ये भी जानिए : Gold Silver Price Today: सोने में ₹3,100 और चांदी में ₹13,500 की तेजी, 1.30 लाख के पार पहुंचा गोल्ड; जानें नए रेट


