,

Constitution Day 2026 : मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस, पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा OBC आरक्षण में कटौती को तैयार, नारी शक्ति वंदन बिल रोकना महिलाओं का अपमान

Constitution Day 2026 pm modi

by: vijay yadav

Constitution Day 2026 : नई दिल्ली, संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी मुस्लिम आरक्षण के लिए OBC वर्ग के आरक्षण में कटौती करने को तैयार है। उन्होंने महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन विधेयक को पारित नहीं होने देने को महिलाओं के अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अनादर बताया।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को संविधान दिवस पर एक ब्लॉग लिखकर संविधान की यात्रा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और देश में हुए संवैधानिक बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और उसके शासनकाल में किए गए संविधान संशोधनों पर भी सवाल उठाए।

Constitution Day 2026

Constitution Day 2026 : OBC आरक्षण में कटौती कर मुस्लिम आरक्षण देने का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ब्लॉग में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर इस तरह की व्यवस्था के पक्ष में नहीं थे।

पीएम मोदी ने आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कांग्रेस की नीतियों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान की मूल भावना और उसके सिद्धांतों का सम्मान किया जाना चाहिए।

Constitution Day 2026 : महिला आरक्षण विधेयक को रोकना महिलाओं के साथ अन्याय

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन विधेयक का जिक्र करते हुए विपक्ष पर महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के प्रयास में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के लिए लाए गए विधेयक का पारित नहीं होना संवैधानिक मूल्यों के प्रति विपक्ष के रवैये को दर्शाता है।

मोदी ने अपने ब्लॉग में कहा कि संविधान की यात्रा में उन महिलाओं के योगदान को भी याद रखना जरूरी है, जिन्होंने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने देश की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि महिला सशक्तिकरण और उन्हें न्याय दिलाने का सरकार का संकल्प जारी रहेगा।

Constitution Day 2026 : नक्सलवाद को बताया संवैधानिक अधिकारों में बाधा

प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के कई क्षेत्रों, विशेषकर आदिवासी इलाकों में हिंसा और बंदूक के दम पर गरीब लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में हुई प्रगति से उन्हें विशेष संतोष है, क्योंकि इससे प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विकास, अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Constitution Day 2026 : पहले और 42वें संविधान संशोधन पर उठाए सवाल

पीएम मोदी ने संविधान में हुए पहले संशोधन और आपातकाल के दौरान किए गए 42वें संशोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि इन बदलावों से संविधान की मूल भावना और नागरिकों की स्वतंत्रता प्रभावित हुई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले संविधान संशोधन के जरिए नागरिकों की मौलिक स्वतंत्रताओं पर प्रभाव पड़ा, जबकि 42वें संशोधन ने न्यायपालिका की शक्तियों और विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के बीच संतुलन को प्रभावित किया।

प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 356 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने निर्वाचित राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए इस अनुच्छेद का बार-बार इस्तेमाल किया और कांग्रेस के नाम इसके लगभग 100 बार उपयोग का रिकॉर्ड है।

Constitution Day 2026 : संविधान का नया संस्करण 22 भाषाओं में उपलब्ध

प्रधानमंत्री ने संविधान को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान का नवीन संस्करण आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में जारी किया गया है।

उन्होंने इसे संविधान को आम नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। पीएम ने भारतीय न्याय संहिता का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था में बदलाव कर नागरिकों और न्याय को अधिक महत्व देने का प्रयास किया गया है।

Constitution Day 2026 : महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर संसद में हुई थी चर्चा

महिला आरक्षण को प्रभावी बनाने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर संसद में चर्चा हुई थी। इन विधेयकों को पारित कराने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका था।

दिए गए आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा में मतदान के दौरान 528 सदस्यों ने वोट डाले। इनमें 298 सांसदों ने विधेयकों के पक्ष में और 230 ने विरोध में मतदान किया। आवश्यक 352 मत नहीं मिलने के कारण प्रस्ताव पारित नहीं हो सके। सरकार की प्रस्तावित योजना में परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 तक करने की बात कही गई थी। यह प्रक्रिया महिला आरक्षण के क्रियान्वयन से भी जुड़ी हुई है।

Constitution Day 2026 : 15 दिसंबर से पहले संसद सत्र बुलाने की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से संसद के आगामी सत्र की तैयारियां समय से पूरी करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने 15 दिसंबर से पहले संसद का सत्र बुलाने की इच्छा जताई है। मंत्रियों को सत्र से पहले विदेश यात्राओं से बचने की सलाह भी दी गई है। हालांकि संसद सत्र की तारीख और अवधि तय करने का अंतिम निर्णय संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति करेगी।

संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री का ब्लॉग ऐसे समय आया है, जब संविधान, आरक्षण, महिला प्रतिनिधित्व और परिसीमन जैसे मुद्दों पर राजनीतिक बहस जारी है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के विषयों को प्रमुखता से उठाया।

ये भी जानिए : 26/11 हमले की 18वीं बरसी पर जयशंकर ने शहीदों को किया नमन, बोले- आतंकवाद पर भारत की नीति जीरो टॉलरेंस

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…