UP Job Fair 2026 : 12वीं, ग्रेजुएशन और ITI पास युवाओं को नौकरी का अवसर, 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा
by: vijay yadav
UP Job Fair 2026 : कासगंज, नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 30 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियों की ओर से करीब 1000 रिक्त पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा।
UP Job Fair 2026 : सुबह 10 बजे से शुरू होगा रोजगार मेला
रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में किया जाएगा। यह स्थान कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास स्थित है। भर्ती प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। मेले में इंटरमीडिएट, स्नातक और ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
UP Job Fair 2026 : 18 से 40 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे आवेदन
जिला सेवायोजन अधिकारी एसएस मित्तल के अनुसार, रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है।
UP Job Fair 2026 : साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज
रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ रिज्यूम, सेवायोजन पंजीयन कार्ड (एक्स-10), शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति और फोटोकॉपी, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। कंपनियों की ओर से उपलब्ध पदों के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
UP Job Fair 2026 : आवेदन में परेशानी होने पर यहां करें संपर्क
ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की समस्या आने पर अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा रोजगार संबंधी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर भी संपर्क किया जा सकता है। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक युवा निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
ये भी जानिए : Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, MCX पर गोल्ड 915 और सिल्वर 1518 रुपये तक टूटी


