,

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren Lugu Buru Mahotsav

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में हुए सम्मिलित

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी

CM Hemant Soren मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज बोकारो के ललपनिया में आयोजित “लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन” के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। राजकीय महोत्सव में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आदिवासी समाज के लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक होने, अपने संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों को जानने और आर्थिक रूप से सशक्त बनकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

CM Hemant Soren

CM Hemant Soren मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है। यहां विभिन्न खनिज संपदाओं का खनन कार्य हो रहे हैं। आदिवासियों के जमीन खोदे जा रहे हैं। झारखंड के खनिज संपदा से देश चलता है, जबकि आदिवासी समाज आज भी पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अभी भी शैक्षणिक, बौद्धिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर हैं। समाज के उत्थान के लिए हमसबों को एकत्रित और संगठित होना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की खनिजों पर हम सभी की हिस्सेदारी होनी चाहिए। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को शिक्षित करने पर बल दिया, ताकि शिक्षित होकर युवा अपने समाज और राज्य का उत्थान कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा से समाज में शक्ति, उन्नति, मजबूती और सकारात्मक बदलाव आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ को देश का महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु बनाएंगे। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है, जहां आदिवासी समाज के लोग आएंगे और देखेंगे।

CM Hemant Soren संग्रहालय का हो रहा निर्माण

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी में संग्रहालय निर्माण का निर्णय लिया गया है, ताकि आदिवासी समाज को पहचान मिल सके। संग्रहालय से यहां के युवा अपने पारंपरिक व पौराणिक चीजों को जान-समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थल को प्रत्येक वर्ष विकसित किए जा रहे हैं। महोत्सव की विशाल तैयारी की जाती है। राज्य सरकार की ओर से सभी सुविधाएं बहाल की गई है। समाज के उत्थान और स्थलों के विकास के लिए विभिन्न कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। वर्तमान में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है और आगामी जनगणना कार्य भी शुरू होने वाला है। इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है।

CM Hemant Soren प्रसाद के रूप में खिचड़ी का हुआ वितरण

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव में उनके समृति शेष पूज्य पिताजी दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं समृति शेष पूज्य माताजी रुपी सोरेन की पावन स्मृति में तीन दिवसीय खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।

CM Hemant Soren गार्ड ऑफ ऑनर मुख्यमंत्री को ललपनिया हैलीपैड पर पहुंचने के उपरांत स्थानीय प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर किया गया। साथ ही स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो के ललपनिया पहुंचने पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री श्री चमरा लिंडा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री फागू बेसरा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी-सह-विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन, विधायक श्री उमाकांत रजक, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री के० श्रीनिवासन, आरसीसीएफ डॉ० आर० तांगा पंडीयान, उतरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, बोकारो उपायुक्त श्री अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीना सहित अन्य अधिकारीगण, आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री बबुली सोरेन, उपाध्यक्ष श्री लोबिन मुर्मू सहित झारखंड के विभिन्न जिले व ओड़िशा, बंगाल, बिहार छत्तीसगढ़, गुजरात, नेपाल सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

read more : SP Congress Alliance : सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर संग्राम, कांग्रेस कर रही 125 सीटों की मांग

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…