,

SP Congress Alliance : सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर संग्राम, कांग्रेस कर रही 125 सीटों की मांग

SP Congress Alliance UP Assembly Election

SP Congress Alliance : उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच राजनीतिक खींचतान

रिपोर्ट- कमलेश चौबे

SP Congress Alliance : लखनऊ, यूपी में सियासी दोस्ती पर सीटों का गणित भारी पड़ता दिख रहा है… लोकसभा चुनाव में साथ आए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव से पहले ही तनातनी शुरू हो गई है… 403 सीटों वाले यूपी में कांग्रेस 125 सीटों पर दावा ठोक रही है… लेकिन अखिलेश यादव कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटें देने के मूड में हैं… दिल्ली में हुई बैठक के बाद सपा ने कांग्रेस को अपनी पसंद की सीटों की लिस्ट भी थमा दी है… -सपा महासचिव रामगोपाल यादव के बयान से साफ है कि फिलहाल अखिलेश यादव 26 सीटों से आगे बढ़ने के मूड में नहीं दिख रहे… सपा सांसद राजीव राय ने भी 26 सीटों के ऑफर की बात दोहराई.

SP Congress Alliance : सपा ने दिया 26 सीटों का ऑफर, अखिलेश की लिस्ट पर कांग्रेस नाराज

लेकिन सपा के 26 सीटों के ऑफर ने कांग्रेस को नाराज कर दिया है… कांग्रेस का कहना है कि अब पार्टी पहले जैसी कमजोर नहीं रही… और गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी उसका हक है… कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तो साफ शब्दों में कह दिया कि पार्टी किसी से भीख नहीं मांग रही…

SP Congress Alliance : हालांकि सीटों के इस विवाद के बीच गठबंधन की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं… दोनों दलों के कुछ नेता बातचीत के जरिए सम्मानजनक समझौते की उम्मीद जता रहे हैं,सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने ये संकेत दिए हैं.

SP Congress Alliance : सपा और कांग्रेस के बीच सीटों की खींचतान पर बीजेपी को भी हमला बोलने का मौका मिल गया है…बीजेपी इस गठबंधन को ही बेमेल बता रही है…

अब जरा उन 26 सीटों का चुनावी गणित भी समझिए, जिनका ऑफर सपा ने कांग्रेस को दिया है… 2022 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर कांग्रेस सिर्फ 2 सीटें जीत पाई थी… 4 सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी… जबकि 16 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई थी… दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में 111 सीटें जीतकर सरकार बनाने की दावेदारी पेश की थी, हालांकि बहुमत से दूर रह गई थी… यही वजह है कि सपा ज्यादा सीटें देने से बचना चाहती है… लेकिन कांग्रेस भी अपने राजनीतिक वजूद और सम्मान की दलील देकर पीछे हटने को तैयार नहीं है… अब देखना होगा कि अखिलेश की 26 सीटों की पेशकश और कांग्रेस की 125 सीटों की मांग के बीच समझौते का रास्ता निकलता है या फिर चुनाव से पहले ही गठबंधन में दरार गहरा जाती है.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का विवाद गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़े कर रहा है। लोकसभा चुनाव में साथ मिलकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले दोनों दल अब विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी राजनीतिक ताकत के हिसाब से हिस्सेदारी चाहते हैं। कांग्रेस की 125 सीटों की मांग और सपा का 26 सीटों का प्रस्ताव दोनों दलों के बीच भरोसे की कमी को उजागर करता है।

सपा जहां 2022 के चुनावी प्रदर्शन और जमीनी ताकत को आधार बना रही है, वहीं कांग्रेस गठबंधन में अपनी बढ़ती राजनीतिक भूमिका और सम्मानजनक हिस्सेदारी का दावा कर रही है। सवाल सिर्फ सीटों की संख्या का नहीं, बल्कि गठबंधन में बराबरी, नेतृत्व और आपसी विश्वास का भी है। अगर दोनों दल समय रहते व्यावहारिक समझौते पर नहीं पहुंचे, तो बीजेपी को विपक्षी एकता पर हमला करने का बड़ा मौका मिल सकता है। आखिरकार गठबंधन की सफलता महत्वाकांक्षाओं से नहीं, आपसी तालमेल और चुनावी रणनीति से तय होगी।

ये भी जानिए : Viral Video : रोबोटिक कड़ाही का कमाल, बिना हाथ लगाए खुद पक रही सब्जी; ये देख रसोइए हैरान-परेशान !

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…