रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
MP Milk Capital : भोपाल, मध्यप्रदेश को कृषि के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन में भी देश की अग्रणी पहचान दिलाने की तैयारी है… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लक्ष्य प्रदेश को देश की ‘मिल्क कैपिटल’ बनाना है… दूध उत्पादन बढ़ाने से लेकर पशुपालकों की आय में इजाफा, डेयरी नेटवर्क का विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तक… सरकार की नजर अब दुग्ध क्रांति पर है… सवाल है, क्या मध्यप्रदेश दूध उत्पादन में नई ताकत बनकर देश के डेयरी नक्शे पर अपनी अलग पहचान कायम कर पाएगा…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्देश्य है कि प्रदेश के पशुपालकों को अधिक दूध देने वाली उन्नत देशी नस्ल की गायों के पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाए, उनकी मेहनत को सम्मान मिले और दूध उत्पादन के माध्यम से उनकी आमदनी में वृद्धि हो।
MP Milk Capital : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नेतृत्व, देश का मिल्क कैपिटल बनेगा मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश… जहां खेती प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है… अब दूध उत्पादन के जरिए ग्रामीण समृद्धि का नया मॉडल तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है… मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को देश की मिल्क कैपिटल बनाने का संकल्प… डेयरी सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की महत्वाकांक्षा है… मध्यप्रदेश को देश की ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार दुग्ध उत्पादन और पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि पशुपालन केवल पारंपरिक गतिविधि न रहे, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने, रोजगार के अवसर तैयार करने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बने…
इसी उद्देश्य से पशुओं की उन्नत नस्ल, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, आधुनिक डेयरी इकाइयों की स्थापना, दूध का संग्रहण और पशुपालकों को आर्थिक प्रोत्साहन देने पर एक साथ काम किया जा रहा है…राज्य सरकार का लक्ष्य दूध उत्पादन में राष्ट्रीय हिस्सेदारी को लगभग 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक पहुंचाना है…
MP Milk Capital : मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने का संकल्प, डेयरी सेक्टर से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
दूध उत्पादन सिर्फ एक व्यवसाय नहीं… बल्कि लाखों ग्रामीण परिवारों की आजीविका का आधार है… पशुपालन को बढ़ावा… दूध उत्पादन में वृद्धि… और किसानों-पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास… ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दे सकते हैं…डेयरी सेक्टर की मजबूती के लिए दूध संग्रहण से लेकर प्रोसेसिंग और बाजार तक मजबूत व्यवस्था जरूरी है… गांवों में दुग्ध समितियां… आधुनिक तकनीक… बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं… और दूध के उचित मूल्य की व्यवस्था… इस लक्ष्य को जमीन पर उतारने की अहम कड़ी बन सकती है…
मध्यप्रदेश को देश की मिल्क कैपिटल बनाना मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का घोषित लक्ष्य है… इसके लिए राज्य सरकार गांव, गौवंश और गोपाल तीनों को विकास की एक ही श्रृंखला में जोड़कर काम कर रही है…उद्देश्य है कि देशी नस्लों का संरक्षण हो, दूध का उत्पादन बढ़े, पशुपालकों की आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नया मजबूत आधार मिले… मध्यप्रदेश के लिए मिल्क कैपिटल बनने का सपना… सिर्फ उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं… बल्कि रोजगार… निवेश… महिला सशक्तिकरण… और गांवों की आर्थिक तस्वीर बदलने का अवसर भी है… अब नजर इस बात पर… कि दुग्ध क्रांति का यह संकल्प मध्यप्रदेश को कितनी बड़ी पहचान दिलाता है…
MP Milk Capital : पशुपालन बन रहा ग्रामीण समृद्धि का आधार
• मिल्क कैपिटल बनाने का लक्ष्य – उत्पादन, संकलन और आय तीनों बढ़ाने पर जोर।
• पशुपालकों को जागरूक करेगा दूध समृद्धि संपर्क अभियान
• दुग्ध सहकारी समितियां दूध के संग्रहण तथा विपणन की व्यवस्था को मजबूत करेंगी।
• कामधेनु योजना आधुनिक डेयरी इकाइयां स्थापित करने में सहायता देगी।
• कृत्रिम गर्भाधान और नस्ल सुधार से पशुओं की उत्पादन क्षमता बेहतर होगी।
• चलित पशु चिकित्सा इकाइयां और टीकाकरण पशुओं को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।
• दैनिक दूध संकलन को 10 लाख लीटर से बढ़ाकर 50 लाख लीटर करने का लक्ष्य।
• अच्छी देशी नस्ल की गाय रखने प्रोत्साहित करेगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना।
• पशुपालन, डेयरी अधोसंरचना, नस्ल सुधार, वित्तीय सहायता और सहकारी संस्थाओं के विस्तार पर फोकस।
• पशुपालकों को दूध का बेहतर बाजार और नियमित बिक्री की मिलेगी सुविधा।
• ग्रामीण क्षेत्रों में दूध संग्रहण, परिवहन, शीतकरण और प्रसंस्करण से जुड़े रोजगार भी बढ़ेंगे।
• देशी नस्लों का संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
• कामधेनु योजना से बड़े स्तर पर डेयरी इकाइयां स्थापित करने का मिलेगा अवसर।
• पशु चिकित्सा और कृत्रिम गर्भाधान से पशुओं का स्वास्थ्य, उत्पादन क्षमता बेहतर करने के प्रयास।
• गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के माध्यम से गांवों के उत्कृष्ट पशुपालकों को पहचान मिलेगी।
• सहकारी व्यवस्था मजबूत होने से दूध के संग्रहण और विपणन को विस्तार देने में मिलेगी मदद।
• 208 वृंदावन ग्रामों से होगी शुरुआत, पहले वर्ष 208 वृंदावन ग्रामों में प्रतियोगिता।
• वर्ष 2027-28 से प्रदेश के सभी 313 विकासखंडों तक पहुंचेगी प्रतियोगिता।
• एक-एक चिन्हित वृंदावन ग्राम में पशुपालकों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
• पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये के पुरस्कार।
• गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना – देशी गाय और पशुपालक दोनों को मिलेगा प्रोत्साहन।
• वित्तीय वर्ष 2027-28 से 2030-31 तक प्रदेश के सभी 313 विकासखंडों में विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं।
• वृंदावन ग्राम,विकासखंड में सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक गाय पालने वाले पशुपालकों को तीन पुरस्कार।
MP Milk Capital : तीन पुरस्कारों में मिलेगी आर्थिक सहायता
• प्रथम पुरस्कार – एक लाख रुपये।
• द्वितीय पुरस्कार – 50 हजार रुपये।
• तृतीय पुरस्कार – 25 हजार रुपये।
MP Milk Capital : मध्यप्रदेश में दुग्ध क्रांति का संकल्प
• मध्यप्रदेश पहले देश का तीसरा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य।
• मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन की मजबूत आधारभूमि मौजूद।
• वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश का कुल दूध उत्पादन 22.60 मिलियन टन रहा।
• प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध की उपलब्धता 707 ग्राम, राष्ट्रीय औसत 485 ग्राम।
• देश के कुल दूध उत्पादन में हिस्सेदारी भी लगभग 9 प्रतिशत से अधिक।
• दुग्ध उत्पादन 20 प्रतिशत तक पहुंचाना मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य।
• प्रतिदिन दूध संकलन को 10 लाख लीटर से बढ़ाकर 50 लाख लीटर करने का लक्ष्य।
• डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना से आधुनिक डेयरी इकाइयों की स्थापना।
• देशी नस्ल की गायों की डेयरी इकाई के लिए परियोजना लागत 36 लाख रुपये।
• संकर नस्ल की गायों तथा भैंस की इकाई के लिए 42 लाख रुपये निर्धारित।
• SC-ST के हितग्राहियों के लिए परियोजना लागत का 33 प्रतिशत।
• अन्य वर्गों के लिए 25 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान।
• 8 इकाइयों यानी 200 दुधारू पशुओं तक की इकाई स्थापित कर सकता।
• 2026-27 में 150 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान 1,378 इकाइयों का भौतिक लक्ष्य।
• पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए गांव तक पहुंच रहीं सेवाएं।
• प्रदेश में 406 चलित पशु चिकित्सा इकाइयां संचालित की जा रही।
• मई 2023 से सितंबर 2026 तक 22.34 लाख पशुपालकों को सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
• दूध समृद्धि संपर्क अभियान से 18 लाख से अधिक परिवारों तक पहुंच।
• ‘दूध समृद्धि संपर्क अभियान’, 18 लाख से अधिक परिवारों से सीधे संपर्क
• पशुपालन, नस्ल सुधार और पशु पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाई गई।
• पशुपालकों को आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण।
• 30 सितंबर 2026 तक बैंकों द्वारा 5,76,560 पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत।
• योजना में 510 परियोजनाएं स्वीकृत हुईं और 103.20 करोड़ रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत।
• प्रयासों से लगभग 3,663 लोगों को रोजगार तथा 19,571 किसानों को लाभ मिला।
• दुग्ध सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए एनडीडीबी के साथ सहयोग।
• जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए 325 करोड़ रुपये की अंशपूंजी सहायता।
• गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गोवंश की देखभाल पर जोर
• मध्यप्रदेश में लगभग 3,000 गौशालाओं में 4 लाख 75 हजार गोवंश का पालन किया जा रहा।
• गोवंश संरक्षण के साथ गौशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा।
ये भी जानिए : Sleep Problems : रात में बार-बार नींद खुलना, तनाव या बीमारी का संकेत? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के उपाय


