,

WLF7 : भारत में पहली बार विश्व भूस्खलन मंच का आयोजन, नितिन गडकरी बोले- शोध रिपोर्ट से भविष्य की नीतियां बनाने में मिलेगी मदद

https://swadeshlive.com/wlf7-world-landslide-forum-faridabad/

रिपोर्ट- चिराग

WLF7 : फरीदाबाद में आयोजित सातवें विश्व भूस्खलन मंच (WLF7) के दूसरे दिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 75 देशों से 700 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए हैं।

फरीदाबाद, भारत में पहली बार सातवें विश्व भूस्खलन मंच (World Landslide Forum-7) का आयोजन किया जा रहा है। अमृता विश्व विद्यापीठम की मेजबानी में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के बढ़ते जोखिम और सड़क एवं सुरंग निर्माण के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चिंता जताई। साथ ही विशेषज्ञों से शोध और सुझावों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अपने मंत्रालय को सौंपने की अपील की।

WLF7

WLF7 : हिमालय करोड़ों लोगों के जीवन और रोजगार का आधार: गडकरी

अपने संबोधन में नितिन गडकरी ने कहा कि हिमालय केवल भारत की प्राकृतिक धरोहर नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन, रोजगार और भविष्य का आधार भी है। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क और सुरंग निर्माण के दौरान कई तरह की भौगोलिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ों में सड़क बनाना और टनल का निर्माण करना जोखिम भरा काम है। छोटी-सी गलती भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। भूस्खलन जैसी समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है और ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर होने वाला शोध समाधान तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

गडकरी ने बताया कि एक प्रमुख कार्यकर्ता के निधन के कारण वह कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके। उन्होंने इसके लिए खेद जताया और आयोजन के लिए अमृता विश्वविद्यालय को बधाई दी।

उन्होंने विशेषज्ञों से सम्मेलन के बाद विस्तृत रिपोर्ट और व्यावहारिक सुझाव तैयार कर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को सौंपने का आग्रह किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन सुझावों का उपयोग भविष्य की नीतियां बनाने में किया जाएगा।

WLF7 : 75 देशों से मिले 700 से अधिक शोध पत्र

अमृता विश्व विद्यापीठम की वाइस चांसलर डॉ. मनीष वी. रामाचंद्रन ने बताया कि विश्व भूस्खलन मंच में 75 देशों से 700 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए हैं। भारत में पहली बार इस स्तर का आयोजन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा के संभावित खतरे को समझना, उसके आने की आशंका का आकलन करना और समय रहते उससे निपटने के उपाय विकसित करना है। अमृता संस्थान का प्रयास है कि शोध और तकनीक के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखा जा सके।

WLF7 : भूस्खलन से पहले अलर्ट देने के लिए विकसित हो रहा मॉडल

कार्यक्रम में संस्थान की प्रोफेसर डॉ. हरिचंदना ने बताया कि भूस्खलन की आशंका होने पर सरकारी एजेंसियों, राज्य और जिला प्रशासन तक समय रहते जानकारी पहुंचाने के लिए एक मॉडल पर काम किया जा रहा है।

WLF7 : उन्होंने बताया कि इस मॉडल में बारिश से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण कर भूस्खलन के संभावित खतरे का आकलन किया जाता है। मौसम विभाग से मिलने वाली वर्षा संबंधी जानकारी के आधार पर जोखिम का अनुमान तैयार किया जा सकता है। इसका उद्देश्य संबंधित जानकारी को गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचाना है, ताकि समय रहते सावधानी बरती जा सके।

WLF7 : उन्होंने कहा कि इस जानकारी को बड़े भाषा मॉडल (LLM) के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। नेपाल और सिक्किम में आई आपदाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार भूस्खलन के साथ अचानक बाढ़, पुल टूटने और संपर्क मार्ग बाधित होने जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसे में समय पर चेतावनी और सूचना का प्रसार बेहद जरूरी है।

WLF7 : आपदा प्रबंधन और सुरक्षित निर्माण पर होगा मंथन

गौरतलब है कि विश्व भूस्खलन मंच के उद्घाटन सत्र को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संबोधित किया था। दूसरे दिन नितिन गडकरी ने वर्चुअल माध्यम से अपनी बात रखी।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और शोधकर्ता भूस्खलन के कारणों, जोखिम आकलन, पूर्व चेतावनी प्रणाली और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस मंच से मिलने वाले शोध और सुझाव पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षित निर्माण और आपदा जोखिम कम करने की दिशा में उपयोगी साबित होंगे।

ये भी जानिए : Prakash Parv : गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर PM मोदी का संदेश, बोले- गुरुओं की प्रेरणा से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…